अहमदाबाद : नमो श्री योजना के तहत मिलेंगे 6 हजार

अहमदाबाद : गुजरात में रहने वाली महिलाओं के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात सरकार ने बजट के दौरान नमो श्री योजना का भी ऐलान किया हैं। इस योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

खबर के अनुसार नमो श्री योजना के तहत गुजरात सरकार राज्य के गर्भवती माताओं को अब 6000 रुपये की अतिरिक्त आर्थिक सहायता देगी। इससे गर्भवती महिलाओं को काफी फायदा होगा और वो गर्भावस्था में अपना ख्याल रख सकेगी।

बता दें की बजट सत्र के दौरान सरकार ने राज्य के किशोरियों, गर्भवती महिलाओं, गर्भवती माताओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण को मजबूत करने के लिए नमो श्री योजना की घोषणा की हैं। साथ ही साथ महिलाओं के लिए नमो लक्ष्मी और नमो सरस्वती योजनाएं की भी घोषणा हुई हैं।

सरकार ने 'नमो लक्ष्मी योजना' के लिए बजट में 1250 करोड़ रुपये का प्रवधान किया हैं। जबकि 'नमो श्री योजना' के लिए बजट में 750 करोड़ रुपये का प्रवधान किया गया हैं। वहीं 'नमो सरस्वती योजना' के लिए 400 करोड़ रुपये का आवंटन हुआ हैं।

0 comments:

Post a Comment