एक रिपोर्ट के अनुसार गुजरात में साल 2019 से साल 2022 तक कैंसर के 2.82 लाख मामले सामने आए हैं। जिनमें से 55% यानी 1.55 लाख से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 4 साल में 1.27 लाख गुजरातियों ने कैंसर को हराने में सफलता पाई हैं।
बता दें की साल 2019 में गुजरात में कैंसर के 67 हजार मामले सामने आये, जिसमे 37 हजार लोगों की जान चली गई। वहीं, साल 2020 में कैंसर के 69 हजार मामले सामने आये, इसमें 38 हजार लोगों की जान चली गई। जबकि 2021 में 71 हजार मामले आये और 39 हजार की मौत हुई।
वहीं साल 2022 में कैंसर के 73 हजार मामले सामने आये और 40 हजार की मौत हुई। इसतरह से कैंसर की समस्या लोगों के लिए बहुत खतरनाक साबित हुई हैं। हालांकि सही समय पर इलाज करा कर इस समस्या से छुटकारा प्राप्त किया जा सकता हैं।

0 comments:
Post a Comment