Buxar : बिहार में कल से 6 तक बारिश की संभावना

Buxar : बिहार में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में कल से 6 तक कई जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना हैं। इसको लेकर मौसम विभाग के द्वारा अलर्ट जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार मौसम विभाग ने पटना समेत बिहार के करीब 31 जिलों में 4 से 6 फरवरी के बीच बारिश होने की संभावना जताई हैं। जिससे राज्य के कई जिलों में तापमान दो से तीन डिग्री तक नीचे आ सकता हैं और ठंड में वृद्धि हो सकती हैं। 

बता दें की 3 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देने वाला है। इससे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होगी। साथ ही साथ बिहार के कई जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं और लोगों को सुबह और शाम में तेज ठंड महसूस होगा।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार में बारिश होने की संभावना दिखाई दे रही हैं। इससे तापमान में हल्की गिरावट आएगी। हालांकि राज्य में अभी शीत दिवस जैसी स्थिति का पूर्वानुमान नहीं है और कुछ दिन बात लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।

0 comments:

Post a Comment