खबर के अनुसार अहमदाबाद नगर निगम के द्वारा शहर के सात क्षेत्रों में 22,624 वाणिज्यिक संपत्तियों को सील किया गया हैं। साथ ही साथ बकाया कर के रूप में 14.35 करोड़ रुपये की वसूली की गई हैं। जिससे कई इलाकों में हड़कंप मच गया हैं।
बता दें की अहमदाबाद नगर निगम के द्वारा संपत्ति कर की वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। इस अभियान के तहत लोगों से संपत्ति कर की वसूली की जा रही हैं। वहीं संपत्ति कर जमा नहीं करने पर संपत्तियों को सील किया जा रहा हैं।
अहमदाबाद में 22 हजार से ज्यादा संपत्तियां सील?
पूर्वी जोन में 5441 संपत्तियां सील।
दक्षिण पश्चिम में 4841 संपत्तियां सील।
दक्षिण में 4376 संपत्तियां सील।
पश्चिम में 3638 संपत्तियां सील।
उत्तर में 3064 संपत्तियां सील।
मध्य में 1008 संपत्तियां सील।
एन. पश्चिम में 256 संपत्तियां सील।

0 comments:
Post a Comment