खबर के अनुसार जंक फूड, गतिहीन जीवन शैली और मोबाइल जुनून के कारण लोगों में फैटी लीवर की समस्या बढ़ रही हैं। यह समस्या बच्चों के साथ साथ वयस्कों को भी अपनी चपेट में ले रहा हैं। जिससे की लोगों में कई तरह की परेशानी जन्म ले रही हैं।
फैटी लिवर क्या हैं : दरअसल लीवर में अतिरिक्त वसा का जमना लीवर में सूजन का कारण बनती है, जिसे फैटी लिवर कहते हैं। इसके कारण मोटापा और टाइप 2 मधुमेह जैसी बीमारी जन्म लेती हैं। इसलिए इसे नजरअंदाज नहीं करनी चाहिए।
फैटी लिवर के संकेत?
पेट में दर्द होना, अत्यधिक थकावट या कमजोरी होना।
जी मिचलाना, भूख में कमी, पेट में सूजन की समस्या होना।
त्वचा और आंखों का सफेद भाग पीला पड़ना ( पीलिया ) होना।
खून की उल्टी होना, काला मल होना, त्वचा में खुजली आदि होना।
0 comments:
Post a Comment