अहमदाबाद में चुनाव के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद में लोकसभा चुनाव को लेकर सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया गया हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद में राजनीतिक दलों को किसी भी तरह के कार्यक्रम करने के 48 घंटे पहले अहमदाबाद जिला कलेक्टर कार्यालय में आवेदन देना होगा।

खबर के अनुसार अहमदाबाद जिले के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को सार्वजनिक बैठकें, जुलूस, रैलियां आयोजित करने, लाउडस्पीकर के उपयोग आदि कार्य करने से पहले अनिवार्य रूप से अनुमति लेनी होगी। 

बता दें की डिप्टी कलेक्टर रिद्धि शुक्ला ने मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा है की अहमदाबाद जिले में सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया गया हैं। उन्होंने कहा है की सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से राजनीतिक दलों को चुनाव प्रचार के लिए वाहनों के उपयोग की अनुमति दी जाएगी। 

वहीं, इस सिस्टम के माध्यम से ही गैर-व्यावसायिक, दूरस्थ, अनियंत्रित हवाई अड्डों, हेलीपैडों के उपयोग की भी अनुमति प्रदान की जाएगी। राजनीतिक दलों और उनके उम्मीदवारों को एक से अधिक आयोजनों के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा।

0 comments:

Post a Comment