अहमदाबाद : आयुष्मान कार्ड से फ्री होगी ये सर्जरी

अहमदाबाद : गुजरात में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात के लोग आयुष्मान कार्ड के माध्यम से कई बीमारियों के इलाज के साथ साथ 10 लाख तक फ्री में सर्जरी भी करवा सकते हैं, इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं। 

खबर के अनुसार केंद्र सरकार की तरफ से देशभर में आयुष्मान भारत योजना चलाई जा रही है, इससे करोड़ों गरीबों को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती हैं। हालांकि गुजरात सरकार ने इसकी राशि बढ़ाकर 10 लाख कर दी हैं। 

बता दें की आयुष्मान भारत योजना के तहत सरकारी और चिन्हित प्राइवेट अस्पतालों में सर्जरी की भी सुविधा मिलती हैं। अगर किसी आयुष्मान कार्ड धारक को सर्जरी करानी हैं तो वो 10 लाख तक मुफ्त में सर्जरी करा सकते हैं और अपनी बीमारी को ठीक कर सकते हैं। 

आयुष्मान कार्ड से फ्री होगी ये सर्जरी?

प्रोस्टेट कैंसर, डबल वॉल्व रिप्लेसमेंट की सर्जरी।

स्कल बेस सर्जरी, टिश्यू एक्सपेंडर, पीडियाट्रिक सर्जरी, 

कोरोनरी आर्टरी बाइपास, पल्मनरी वॉल्व रिप्लेसमेंट की सर्जरी। 

रेडिएशन ओंकोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, एंजियोप्लास्टी विद स्टेंट जैसी सर्जरी।

0 comments:

Post a Comment