अहमदाबाद में डेंगू के 25 और हैजा के 11 मरीज

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद में बुखार, दस्त-उल्टी, डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड, हैजा और वायरल इंफेक्शन के मरीजों के मामलों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही हैं। 

खबर के अनुसार अहमदाबाद सिविल अस्पताल में जुलाई महीने में अब तक डेंगू के 25 मामले सामने आए हैं। जबकि जुलाई माह में हैजा के भी 11 मामले दर्ज किये गए हैं। जबकि यहां मलेरिया के 17 और टॉक्सिक मलेरिया के दो मरीज सामने आये हैं। 

बता दें की अहमदाबाद में चिकनगुनिया के 2 और निमोनिया के 8 मरीज सामने आए हैं। वहीं, इस समय राज्य में चांदीपुरा वायरस की महामारी फैली हुई है, जिसका असर असमदाबाद पर भी देखने को मिल रहा हैं। इसको लेकर सावधानी बरती जा रही हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार चांदीपुरा वायरस के संदिग्ध मामलों का इलाज अहमदाबाद सिविल अस्पताल में भी किया जा रहा है। इसको लेकर गाइडलाईन जारी किया गया हैं, ताकि चांदीपुरा वायरस के बढ़ते मामलों को जल्द से जल्द कंट्रोल किया जा सके।

0 comments:

Post a Comment