खबर के अनुसार 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों के लिए भारत की फेवरेट लिस्ट में यूएस के F-35 और रूसी Su-57 हैं। लेकिन अमेरिका ने भारत को F-35 विमान बेचने पर बैन लगा रखा हैं। अमेरिका में अब इस बैन को हटाने और भारत को F-35 बेचने की मांग उठ रही हैं।
कई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में एक बड़े वर्ग का मानना है कि अमेरिका अगर भारत को F-35 देता है तो उसे चीन का मुकाबला करने में मजबूती मिलेगी। साथ ही साथ भारत का रूस से हथियार खरीदने का निर्भरता भी खत्म होगा।
दरअसल भारत विदेशी पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान को खरीदना चाहता है। भारत की पसंद अमेरिका से F-35 लाइटनिंग II युद्धक विमान हो सकते हैं, लेकिन अमेरिका के प्रतिबंधित किये जाने के कारण अगर भारत रूस निर्मित Su-57 को खरीदता हैं तो ये अमेरिका के लिए एक बड़ा झटका होगा।
0 comments:
Post a Comment