वीर्य की गुणवत्ता पर विटामिन डी का प्रभाव?
क्या है शोध : साल 2023 में हुए परीक्षणों से पता चला है कि वीर्य की गुणवत्ता पर विटामिन डी का गहरा प्रभाव पड़ता है। यह शुक्राणु की गतिशीलता से जुड़ा हुआ है। साथ ही ये पुरुष प्रजनन क्षमता को सुनिश्चित करता है। विटामिन डी वृषण में कोशिकाओं को टेस्टोस्टेरोन का उत्पादन और रिलीज करने के लिए भी प्रेरित करता है।
यह शोध बतलाती हैं यदि किसी पुरुष के शरीर में लंबे समय तक विटामिन डी की कमी है, तो लेडिग कोशिकाएं टेस्टोस्टेरोन बनाने के लिए कम संवेदनशील हो जाती हैं। जिसके कारण शरीर में वीर्य की कमी होती हैं और यौन उत्तेजना भी कम होने लगती हैं।
विटमिन डी शुक्राणु में ट्राइग्लिसराइड (वसा) की मात्रा को कम करने में भी मदद करता है, जिससे कार्यात्मक क्षमता बढ़ सकती है। साथ ही शुक्राणुओं की संख्या, आकारिकी और गतिशीलता बेहतर रहती हैं। इसलिए पुरुषों को विटामिन डी युक्त आहार का सेवन करना चाहिए।
0 comments:
Post a Comment