खबर के अनुसार यह रोजगार मेला श्रम संसाधन विभाग की ओर से 29 जुलाई को दरभंगा में 11 बजे से लेकर 3 बजे तक चलेगा। इस दौरान युवाओं को इंटरव्यू के आधार पर नौकरी प्रदान की जाएगी। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।
बता दें की इस रोजगार मेला में 12वीं पास युवाओं को Bussiness Relationship Officer के लिए कुल 200 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए युवाओं की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित किया गया हैं।
चयनित उम्मीदवारों का वेतन : इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 13,000 से 18,000/- रुपए प्रतिमाह वेतन मिलेगा। साथ ही साथ इसे मुफ्त आवास, इंसेंटिव, फ्यूल खर्च आदि प्रतिमाह दिया जाएगा।
नौकरी करने का स्थान : इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और सीतामढ़ी में तैनात किया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment