खबर के अनुसार 29 जुलाई को हाजीपुर जिला समाहरणालय परिसर में जमीन विवाद को खत्म करने के लिए कैंप लगाया जायेगा। इस कैंप में वैशाली डीएम यशपाल मीणा और एसपी हर किशोर राय भी मौजूद रहेंगे और उनकी उपस्थिति में जमीन विवाद को खत्म किया जायेगा।
बता दें की इस जमीन विवाद कैंप में हाजीपुर , महुआ, महनार एसडीपीओ और तीनों अनुमंडल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के साथ सभी अंचलाधिकारी और सभी थानाध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे और लोगों के जमीन विवाद को मिलकर खत्म करेंगे।
दरअसल बिहार के सभी जिलों में जमीन विवाद तेजी से बढ़ रहा हैं। इस विवाद को रोकने के लिए सरकार ने अधिकारियों को कैंप लगाकर इसे खत्म करने को कहा हैं, ताकि भूमि विवाद संबंधी समस्याओं के निराकरण कर समाज को हिंसा मुक्त बनाया जा सके।

0 comments:
Post a Comment