भारत की 5 सबसे तेज मिसाइलों का दुनिया में जलवा।
1 .अग्नि-V: यह एक इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) है, जो 5000 से 8000 किलोमीटर तक की दूरी पर अपने लक्ष्यों को भेदने की क्षमता रखती है। इसकी गति मैक 24 तक हैं। इस मिसाइल को दुनिया का कोई भी एयर डिफेंस सिस्टम रोक नहीं सकता हैं।
2 .K मिसाइल : इस मिसाइल को पनडुब्बियों से लॉन्च करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो भारत को दूसरी-स्ट्राइक क्षमता प्रदान करता है। K-4 सबसे तेज़ और सबसे उन्नत SLBM में से एक है, जिसकी गति मैक 24 तक की हैं।
3 .अग्नि-IV: यह भी एक ICBM है, जो लगभग 4000 किलोमीटर तक की दूरी पर प्रहार कर सकती है। इसकी गति मैक 20 तक होती है। यानि की ध्वनि की गति से 20 गुना ज्यादा।
4 .पृथ्वी -II: यह एक साधारण बैलिस्टिक मिसाइल है, जो 250 से 350 किलोमीटर तक की दूरी पर प्रहार कर सकती है। इसकी गति मैक 6 तक हो सकती है।
5 .ब्रह्मोस: यह एक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है, जो समुद्र और ज़मीन दोनों पर लक्ष्य भेदने में सक्षम है। इसकी गति मैक 3 तक है और रेंज लगभग 400 किलोमीटर है।
0 comments:
Post a Comment