एक रिपोर्ट के मुताबिक संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, चीन, ब्रिटेन, फ्रांस और भारत के पास परमाणु पनडुब्बियां हैं। इन देशों के पास आधुनिक परमाणु पनडुब्बियाँ हैं, जो समुद्र में लंबी दूरी तक यात्रा कर सकती हैं और अपने परमाणु हथियारों को छुपाकर रख सकती हैं।
बता दें की अधिकांश परमाणु पनडुब्बियों में अत्याधुनिक मिसाइलें और टॉरपीडो होते हैं, जिनका उपयोग गहरे समुद्र में दुश्मन के जहाजों और ठिकानों पर हमला करने के लिए किया जा सकता है। ये पनडुब्बियाँ विशेष ध्वनि अवशोषक तकनीक से लैस होती हैं, जिससे उनका पता लगाना बहुत मुश्किल होता है।
दुनिया में केवल 6 देशों के पास हैं परमाणु पनडुब्बी।
संयुक्त राज्य अमेरिका: 68 पनडुब्बियाँ
14 परमाणु संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बियाँ
54 परमाणु शक्ति चलित अटैक पनडुब्बियाँ
रूस: 29 पनडुब्बियाँ।
11 परमाणु संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बियाँ
18 परमाणु शक्ति चलित अटैक पनडुब्बियाँ
चीन: 12 पनडुब्बियाँ।
6 परमाणु संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बियाँ
6 परमाणु शक्ति चलित अटैक पनडुब्बियाँ
ब्रिटेन: 11 पनडुब्बियाँ।
4 परमाणु संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बियाँ
7 परमाणु शक्ति चलित अटैक पनडुब्बियाँ
फ्रांस: 8 पनडुब्बियाँ।
4 परमाणु संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बियाँ
4 परमाणु शक्ति चलित अटैक पनडुब्बियाँ
भारत: 2 पनडुब्बी।
भारत के पास अभी दो न्यूक्लियर सबमरीन (SSBN) हैं। आईएनएस अरिहंत और आईएनएस अरिघात।
0 comments:
Post a Comment