इंटर (12वीं) परीक्षा के रिजल्ट:
बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा 2025 के नतीजे मार्च के अंत तक घोषित किए जाएंगे। छात्रों के लिए यह एक राहत की बात है। बोर्ड अध्यक्ष ने इस बात की भी पुष्टि की है कि इस साल बोर्ड परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता को लेकर कठोर कदम उठाए गए हैं, ताकि नकल और किसी तरह की धांधली पर पूरी तरह से नियंत्रण रखा जा सके।
मैट्रिक (10वीं) परीक्षा के नतीजे:
बिहार बोर्ड की कक्षा 10 की परीक्षा के नतीजे अप्रैल के पहले हफ्ते में घोषित किए जाएंगे। 10वीं के नतीजे छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि यही परिणाम उनके भविष्य की दिशा तय करता है। यह बोर्ड परीक्षा का सबसे अहम चरण होता है, जिसमें छात्रों के लिए आगे की शिक्षा में प्रवेश के लिए परिणाम बहुत मायने रखते हैं।
छात्रों की संख्या:
बता दें की इस वर्ष बिहार बोर्ड के कक्षा 10 की परीक्षा में कुल 15,85,868 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, वहीं कक्षा 12 की परीक्षा में 12,92,313 छात्र-छात्राएं शामिल हुए हैं। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि बिहार में शिक्षा का स्तर और छात्र-छात्राओं की संख्या हर साल बढ़ती जा रही है।
नतीजे चेक करने के तरीके:
बिहार बोर्ड के छात्र और उनके अभिभावक नतीजे जारी होने के बाद इन्हें आसानी से चेक कर सकते हैं। बिहार बोर्ड के रिजल्ट को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://secondary.biharboardonline.com पर देखा जा सकेगा।

0 comments:
Post a Comment