यूपी के 15 जिलों में बारिश के आसार, जानें- अपने जिले का हाल

लखनऊ: मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बारिश के कारण कई जिलों के तापमान में गिरावट हो सकती है, जिससे दिन और रात के समय में ठंड का अनुभव फिर से बढ़ सकता है। 

मौसम विभाग के अनुसार, आज मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन सुबह और शाम के समय में कुछ स्थानों पर हल्का और छिछला कोहरा छा सकता है। इसके साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। हालांकि, अगले दो दिन तक नोएडा, गाजियाबाद, और अन्य पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने का अनुमान है।

बारिश की संभावना

मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को मौसम साफ रह सकता है, लेकिन गुरुवार को पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में एक बार फिर से बदलाव होगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। यह बारिश खासकर नोएडा, गाजियाबाद, बागपत, शामली, सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, संभल, अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर और बरेली जैसे क्षेत्रों में हो सकती है।

इन जिलों में एक या दो स्थानों पर बारिश हो सकती है, और यह बारिश मौसम में एक नई ताजगी लेकर आएगी। हालांकि, मौसम विभाग ने इसे हल्की बारिश की संभावना जताई है, लेकिन इन क्षेत्रों में अचानक बदलाव की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों की मुताबिक19 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेम में एक्टिव हो रहा है जिसकी वजह से मौसम में ये हल्का बदलाव देखने को मिलेगा। अभी से ही प्रदेश के कई जिलों में बादलों का आवागवन शुरू हो गया हैं। अगले एक से दो दिन में बारिश होने की उम्मीद हैं।

0 comments:

Post a Comment