यूपी में होटल-लॉन बनाने के लिए 30% तक अनुदान

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में पर्यटन और विवाह उद्योग के विकास के लिए एक नई पहल की जा रही है। राज्य सरकार ने अयोध्या, काशी (वाराणसी), और मथुरा को प्रमुख वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा 30% तक अनुदान देने की योजना शुरू की है। यह कदम इन स्थलों की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि यहां अधिक से अधिक लोग विवाह समारोहों और धार्मिक यात्रा के लिए आएं।

अयोध्या, काशी और मथुरा।

अयोध्या, काशी और मथुरा, तीनों स्थल भारतीय संस्कृति और धर्म का अभिन्न हिस्सा हैं। अयोध्या जहां भगवान श्रीराम का जन्मस्थान है, वहीं काशी और मथुरा भगवान शिव और श्री कृष्ण से जुड़े पवित्र स्थल हैं। इन स्थानों का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व ही नहीं, बल्कि इनका ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व भी बहुत बड़ा है। वर्ष दर वर्ष लाखों श्रद्धालु यहां आते हैं, और अब सरकार ने इन स्थलों को विवाह के लिए प्रमुख गंतव्यों के रूप में विकसित करने का फैसला किया है।

पहल का उद्देश्य और अनुदान योजना

पर्यटन विभाग का मुख्य उद्देश्य इन धार्मिक स्थलों को न केवल पर्यटन बल्कि वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में भी पहचान दिलाना है। इसके लिए सरकार विवाह स्थलों को विकसित करने के लिए होटल और लॉन निर्माताओं को 25 से 30 प्रतिशत तक अनुदान देने का प्रस्ताव कर रही है। यह अनुदान मुख्य रूप से नए मैरिज हॉल, लान, रेस्टोरेंट और पार्किंग सुविधाओं के निर्माण के लिए दिया जाएगा।

निर्माण के लिए कुछ विशेष मानक तय किए गए हैं। इन इकाइयों में कवर्ड एरिया, हॉल, रेस्तरां और पार्किंग जैसी सुविधाएं होनी चाहिए। इसके अलावा, इनका कारपेट एरिया कम से कम 5000 वर्ग फीट होना चाहिए और इनकी बैठने की क्षमता कम से कम 500 व्यक्तियों के लिए होनी चाहिए। यह पहल न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगी, बल्कि स्थानीय रोजगार को भी उत्पन्न करेगी।

0 comments:

Post a Comment