बता दें की अब लोक निर्माण विभाग (PWD) टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा और जल्द ही इन सड़कों का निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। यह फैसला बागपत जिले के निवासियों के लिए सड़क परिवहन की गुणवत्ता सुधारने में महत्वपूर्ण साबित होगा, जिससे उन्हें यात्रा में आसानी होगी और गड्ढों से मुक्ति मिलेगी।
स्वीकृत मार्गों की सूची
सड़क निर्माण की इस परियोजना के तहत बागपत जिले के कई प्रमुख मार्गों का नवीनीकरण और निर्माण किया जाएगा। इनमें प्रमुख सड़कें हैं: बागपत बाइपास मार्ग, दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग से बागपत तहसील मार्ग, टटीरी से सूरजपुर महनवा मार्ग, डौला नहर पटरी से सादुल्लापुर मार्ग, खट्टा प्रहलादपुर से मेवला मार्ग, बिलोचपुरा राजवाहा पटरी पर हिसावदा मार्ग, सिंघौली तगा से रटौल मार्ग।
इसके अलावा अन्य मार्गों के निर्माण की स्वीकृति भी दी गई है, जैसे:
बंथला ढिकौली मार्ग से खेला होते हुए लहचौड़ा मार्ग, रटौल से सिंघौली तगा मार्ग, हिलवाड़ी से लिंक मार्ग, मुजफ्फरनगर बुढ़ाना बड़ौत मार्ग से जलालपुर मार्ग, छछरपुर से नहर की पटरी का शेष भाग मार्ग, जिवाना दरकावदा मार्ग, पुसार से बाइपास मार्ग, इदरीशपुर से मौजिजाबाद नांगल मार्ग
इन सड़कों के निर्माण से बागपत के ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात की स्थिति में सुधार होगा और वहां रहने वाले लोगों को बेहतर परिवहन की सुविधा मिलेगी। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन अतुल कुमार ने कहा कि स्वीकृत हुए सभी 23 मार्गों के निर्माण और मरम्मत का काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
इन सड़कों के बनने से ग्रामीणों को गड्ढों और खतरनाक रास्तों से राहत मिलेगी। सड़कें मजबूत और चौड़ी होने से सड़क हादसों में भी कमी आएगी। इसके साथ ही स्थानीय व्यापार और कृषि उत्पादों की ढुलाई में भी सुधार होगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में समृद्धि आएगी।
.png)
0 comments:
Post a Comment