बिहार में जमीन की जमाबंदी को आधार से करें लिंक

पटना: बिहार राज्य सरकार ने राजस्व और भूमि सुधार विभाग द्वारा एक अहम निर्णय लिया है, जिसके तहत जमीन की जमाबंदी को आधार और मोबाइल नंबर से लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। इसका उद्देश्य भूमि से जुड़ी सेवाओं में पारदर्शिता लाना, फर्जीवाड़े को रोकना और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाना है। 

जमाबंदी को आधार से कैसे करें लिंक?

1 .नजदीकी अंचल कार्यालय में जाएं: अपने नजदीकी राजस्व कर्मचारी या अंचल कार्यालय से संपर्क करें, जहां पर जमीन की जमाबंदी से संबंधित कार्य होते हैं। यहां आपको आधार कार्ड और भूमि से संबंधित सभी जरूरी दस्तावेजों को साथ लेकर जाना होगा।

2 .आधार और जमीन से जुड़े कागजात की जांच: अधिकारी आपके सभी दस्तावेजों की जांच करेंगे और इसके बाद आपकी जमाबंदी को आधार से लिंक कर देंगे।

3 .ऑनलाइन स्टेटस चेक करें: इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद, आप अपनी जमाबंदी और आधार लिंकिंग का स्टेटस ऑनलाइन भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको बिहार भूमि पोर्टल (https://biharbhumi.bihar.gov.in/) पर जाकर "आधार/मोबाइल सीडिंग स्टेटस चेक करें" के विकल्प पर क्लिक करना होगा और अपनी जमीन की जानकारी भरकर लिंकिंग स्टेटस को चेक कर सकते हैं।

आधार लिंक करने के फायदे

1 .सूचना प्राप्त करना: अगर आपकी जमाबंदी में कोई भी बदलाव होता है या फिर आपके खिलाफ कोई म्यूटेशन आवेदन दाखिल होता है, तो इसकी जानकारी आपको सीधे आपके मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से प्राप्त होगी। इससे आपको तुरंत अवगत कराया जाएगा, जिससे आप किसी भी अनहोनी से बच सकते हैं।

2 .जमीन के दुरुपयोग रोकना: जब जमाबंदी को आधार से लिंक किया जाएगा, तो आपका जमीन सुरक्षित रहेगा और इसका दुरुपयोग नहीं हो सकेगा। यह भूमि संबंधित धोखाधड़ी से बचने में सहायक होगा।

3 .पारदर्शिता में वृद्धि: आधार से लिंकिंग के कारण भूमि रिकॉर्ड में पारदर्शिता आएगी, जिससे भूमि विवादों में कमी आएगी। यह सुनिश्चित करेगा कि सभी काम सही तरीके से और बिना किसी धोखाधड़ी के किए जाएं।

0 comments:

Post a Comment