यूपी सरकार की घोषणा: महिलाओं को 25-25 रुपये की मदद

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने  बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए एक अहम कदम उठाया है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत अब तक 23.10 लाख लाभार्थियों को 25,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्राप्त हो चुकी है। यह योजना न केवल बालिकाओं के स्वास्थ्य और शिक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में काम कर रही है, बल्कि समाज में महिलाओं की स्थिति को मजबूत करने का भी महत्वपूर्ण प्रयास है।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत सरकार ने महिलाओं और बालिकाओं के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। इनमें बालिका के जन्म पर वित्तीय सहायता, पूर्ण टीकाकरण, शिक्षा में प्रवेश, और उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन जैसे कदम शामिल हैं।

कैसे मिलती है 25,000 रुपये की सहायता?

यूपी में इस योजना के तहत बालिका के जन्म पर 5,000 रुपये की पहली किस्त दी जाती है। इसके बाद, एक वर्ष तक के पूर्ण टीकाकरण पर 2,000 रुपये, कक्षा प्रथम और कक्षा छह में प्रवेश पर 3,000 रुपये और कक्षा 9 में प्रवेश पर 5,000 रुपये दिए जाते हैं। वहीं, शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने पर, जब बालिका कक्षा 10 या 12वीं उत्तीर्ण कर स्नातक डिग्री या कम से कम दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स/आइटी में प्रवेश करती है, तो उसे 7,000 रुपये की अतिरिक्त मदद मिलती है। इस प्रकार, एक बालिका को कुल 25,000 रुपये की सहायता मिलती होती है।

सरकार के इस योजना का महत्व और उद्देश्य

इस योजना का उद्देश्य बालिकाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। उत्तर प्रदेश में कन्या भ्रूण हत्या की घटनाओं को रोकना, समान लिंगानुपात स्थापित करना, बाल विवाह की कुप्रथा को समाप्त करना, और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है। यह योजना समाज में समानता और न्याय की भावना को बढ़ावा देती है, जिससे हर बालिका को अपनी शिक्षा और स्वास्थ्य के मामलों में अवसर मिलते हैं।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के जरिए सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में भी कई पहल की हैं। यह योजना बालिकाओं के शिक्षा स्तर को सुधारने, उन्हें बेहतर अवसर देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद करती है। इस योजना के परिणामस्वरूप समाज में महिलाओं के प्रति एक नया दृष्टिकोण विकसित हुआ है।

0 comments:

Post a Comment