बिहार में महिलाओं को 50-50 हजार देगी सरकार

पटना: बिहार में महिला अभ्यर्थियों के लिए बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (बीपीएससी) की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा पास करने के बाद मेंस परीक्षा की तैयारी के लिए वित्तीय सहायता देने की योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत सरकार महिला अभ्यर्थियों को एकमुश्त 50,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान दी जाएगी।

योजना के बारे में विस्तार से

इस योजना का नाम सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि योजना रखा गया है। बिहार राज्य की महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा इस योजना को लागू किया जा रहा है। इसका उद्देश्य उन महिला अभ्यर्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, जिन्होंने बीपीएससी की 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।

क्या है योजना का लाभ? 

इस योजना का लाभ उन महिला अभ्यर्थियों को मिलेगा जो निम्नलिखित श्रेणियों से संबंधित हैं: सामान्य वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और पिछड़ा वर्ग। इन वर्गों की स्थायी निवासी महिलाओं को यह प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया शुरू

अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहती हैं, तो आपको 28 फरवरी तक महिला एवं बाल विकास निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए महिला एवं बाल विकास निगम की वेबसाइट https://wcdc.bihar.gov.in/Careers पर जाना होगा।

वित्तीय सहायता से महिलाओं को मिलेगा बड़ा सहारा

इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक दृष्टि से सशक्त बनाना है। सिविल सेवा की तैयारी महंगी और समयसाध्य होती है। इसके लिए किताबों से लेकर कोचिंग तक के खर्च में भारी राशि लग सकती है। लेकिन अब बिहार सरकार ने इस प्रोत्साहन राशि के माध्यम से महिलाओं को इस वित्तीय दबाव से मुक्ति दिलाने का प्रयास किया है।

0 comments:

Post a Comment