बिहार में UPSC-BPSC की फ्री कोचिंग, आवेदन शुरू

पटना: आज के समय में यूपीएससी (UPSC), बीपीएससी (BPSC) जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग संस्थानों का सहारा लिया जाता है, लेकिन इनकी फीस इतनी अधिक होती है कि कई योग्य और मेहनती युवा इन्हें अफोर्ड नहीं कर पाते। इस परेशानी को समझते हुए बिहार सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बिहार सरकार की मुफ्त कोचिंग योजना के तहत अब छात्र बिना किसी खर्च के सिविल सेवा की तैयारी कर सकते हैं।

फ्री कोचिंग के लाभ:

1 .12 महीने की निशुल्क ट्रेनिंग: बिहार सरकार की ओर से तैयार की गई इस योजना में चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने की कोचिंग दी जाएगी। इस कोचिंग में छात्रों को सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए सारी आवश्यक सामग्री, मार्गदर्शन और प्रशिक्षित शिक्षक उपलब्ध कराए जाएंगे।

2 .पुस्तक खरीदने के लिए सहायता: कोचिंग में एडमिशन लेने वाले उम्मीदवारों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए तीन हजार रुपये की राशि भी प्रदान की जाएगी, जिससे वे जरूरी किताबें और अध्ययन सामग्री खरीद सकें।

3 .कोचिंग और ट्रेनिंग की निशुल्क व्यवस्था: इस योजना के तहत छात्रों को कोचिंग सेंटर, ट्रेनिंग, और अन्य सुविधाएं मुफ्त में दी जाएंगी, जिससे आर्थिक संकट से जूझ रहे उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर मिलेगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवार के माता-पिता की वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम होनी चाहिए। केवल पिछड़े और अत्यंत पिछड़े वर्ग के उम्मीदवार ही इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत एक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जिसका संभावित तिथि 16 फरवरी 2025 बताई गई है। इस परीक्षा के परिणाम के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें?

बिहार सरकार ने इस कोचिंग योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाया है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरकर संबंधित विभाग में जमा कर सकते हैं। फॉर्म भरने और परीक्षा में सफल होने पर उम्मीदवारों को कोचिंग के लिए एडमिशन दिया जाएगा।

0 comments:

Post a Comment