बिहार खेल विश्वविद्यालय में 244 पदों का सृजन
राजगीर में स्थित बिहार खेल विश्वविद्यालय के संचालन और प्रशासनिक दक्षता के लिए 244 पदों के सृजन को मंजूरी दी गई है। यह विश्वविद्यालय राज्य में खेल प्रतिभाओं को निखारने और खेल क्षेत्र में करियर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
पशु चिकित्सा सेवाओं में सुधार हेतु 2159 पद
राज्य की पशु चिकित्सा प्रणाली को और अधिक मज़बूत करने के उद्देश्य से 2,159 पदों का सृजन किया गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं की देखभाल और चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता में काफी सुधार होगा। जल्द ही भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
राज्य में खुलेंगे आठ नए डिग्री कॉलेज
शिक्षा के क्षेत्र में भी राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। बिहार के आठ जिलों मधुबनी, वैशाली (गोरौल), बेगूसराय (शाम्हों), गया (इमामगंज), कैमूर (अधौरा), बांका (कटोरिया), मुंगेर (असरगंज) और जमुई (चकाई) में नए डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे। इन कॉलेजों के लिए 526 पदों पर बहाली की मंजूरी दी गई है, जिनमें से 422 पद शिक्षक कोटि के होंगे।
अन्य विभागों में भी पद सृजन
महाधिवक्ता कार्यालय, पटना में 40 पद सृजित किए गए हैं, जिनमें से 34 स्थायी और 6 संविदा पर होंगे। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में कुल 185 पद सृजित हुए हैं, जिसमें 104 जिला भू अर्जन पदाधिकारी और 81 राजस्व पदाधिकारी सह कानूनगो शामिल हैं। गन्ना उद्योग विभाग में 19 नए पदों की स्वीकृति मिली है।
0 comments:
Post a Comment