यूपी में आउटसोर्स कर्मचारियों की सैलरी डेट तय!

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवा, अधिकारों और वेतन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। इस फैसले से राज्य भर के हजारों कर्मचारियों को लाभ मिलेगा जो वर्षों से अस्थायी व्यवस्था में कार्यरत थे।

बनेगा उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के गठन के निर्देश दिए हैं, जो राज्य में आउटसोर्सिंग के ज़रिए काम करने वाले कर्मचारियों की भर्ती, सेवा और सुविधाओं को रेगुलेट करेगा। यह निगम कर्मचारियों के हितों की रक्षा करेगा और उनकी सेवाओं को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

कर्मचारियों को 5 तारीख तक मिलेगी सैलरी

सीएम योगी ने सख्त निर्देश दिए कि हर महीने की 5 तारीख तक आउटसोर्स कर्मचारियों को वेतन मिल जाना चाहिए। यह निर्णय उन कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत है जो समय पर सैलरी न मिलने से परेशान रहते थे। अब इन्हे पांच तक सैलरी मिल जाएगी।

सेवा से हटाने के लिए जरूरी होगी विभागीय संस्तुति

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अब कोई भी सेवा प्रदाता एजेंसी किसी कर्मचारी को तभी हटा सकेगी, जब संबंधित विभाग के अधिकारी की संस्तुति हो। इससे आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षा को बल मिलेगा और मनमानी हटाने की शिकायतें कम होंगी।

इन्हे अब मेडिकल सुविधा और मातृत्व अवकाश भी मिलेगा

एक और महत्वपूर्ण ऐलान करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा और मातृत्व अवकाश जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। यह फैसला खासकर महिला कर्मचारियों के लिए राहतभरा है, जो लंबे समय से इन अधिकारों से वंचित थीं।

0 comments:

Post a Comment