यूपी में प्लॉट खरीदने से पहले जानें जमीन किसके नाम पर है!

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में प्लॉट खरीदने से पहले कई लोग यह सवाल करते हैं कि जमीन किसके नाम पर है, ताकि भविष्य में कोई कानूनी परेशानी न हो। यदि आप भी यूपी में प्लॉट खरीदने का विचार कर रहे हैं और जानना चाहते हैं कि किसी जमीन के मालिक का नाम कैसे पता करें, तो हम आपके लिए आसान तरीका लेकर आए हैं। जिससे आप आसानी से जान सकते हैं कि जमीन किसके नाम पर है।

1: भूलेख की वेबसाइट को खोलें

सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन या कंप्यूटर में यूपी की भूलेख (UP Bhulekh) की आधिकारिक वेबसाइट खोलनी होगी। इसके लिए आप https://upbhulekh.gov.in पर जाएं। यह वेबसाइट आपको यूपी के सभी भूलेख से संबंधित जानकारी प्रदान करती है।

2: जिला, तहसील और गांव चुनें

भूलेख की वेबसाइट पर पहुंचने के बाद, आपको वहां पर जनपद (जिला), तहसील, और गांव का चयन करने का विकल्प मिलेगा। आपको उस भूमि का चयन करना होगा, जिसके बारे में आप जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। सही जनपद, तहसील और ग्राम चुनने के बाद अगला कदम उठाएं।

3: खसरा/गाटा संख्या का चयन करें

अब, वेबसाइट पर आपको खसरा या गाटा संख्या का विकल्प दिखाई देगा। खसरा संख्या वह पहचान होती है, जो किसी भी भूमि का रजिस्टर्ड नंबर होती है। आप उस भूमि का खसरा या गाटा संख्या दर्ज करें, जिसके बारे में आप जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। इसके बाद "खोजें" के विकल्प पर क्लिक करें।

4: खसरा/गाटा संख्या का चयन करें

जब आप "खोजें" पर क्लिक करेंगे, तो आपके सामने उस क्षेत्र से संबंधित सभी खसरा/गाटा संख्या आ जाएंगी। अब, आपको उस खसरा संख्या पर क्लिक करना होगा, जिसके बारे में आपको जानकारी चाहिए।

5: उद्धरण देखें

एक बार खसरा संख्या का चयन करने के बाद, आपको "उद्धरण देखें" के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इस पर क्लिक करने से संबंधित जमीन की पूरी जानकारी आपके सामने आ जाएगी। इसमें जमीन का मालिक, क्षेत्रफल, खसरा खाता संख्या आदि की जानकारी शामिल होगी।

6: Captcha Code को वेरीफाई करें

अब, आपको एक Captcha Code डालना होगा, जो यह सुनिश्चित करेगा कि आप एक इंसान हैं, न कि कोई रोबोट। Captcha कोड भरने के बाद "Verify" पर क्लिक करें।

7: जमीन की जानकारी प्राप्त करें

सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद, आपके सामने उस जमीन की पूरी जानकारी खुल जाएगी, जिसमें यह जानकारी शामिल होगी: जमीन का मालिक कौन है। जमीन का क्षेत्रफल क्या है। खसरा खाता संख्या। भूमि का वर्तमान स्थिति क्या है (क्या यह किसी और के पास तो नहीं चली गई है?)

0 comments:

Post a Comment