भर्ती के तहत उपलब्ध पद
GPSSB भर्ती 2025 में विभिन्न विभागों में कुल 1251 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों में शामिल हैं: प्रयोगशाला तकनीशियन - 43 पद, स्टाफ नर्स - 36 पद, कृषि अधिकारी - 12 पद, पशुधन निरीक्षक - 23 पद, क्लर्क सहायक - 18 पद, जूनियर फार्मासिस्ट - 43 पद, सहकारिता अधिकारी (ग्रेड-2) - 08 पद, अनुसंधान सहायक - 05 पद, स्कूल की संचालिका - 20 पद, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता - 324 पद, बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता - 202 पद, जूनियर क्लर्क (प्रशासन/लेखा) - 102 पद, ग्राम पंचायत मंत्री - 238 पद, अतिरिक्त सहायक अभियंता (सिविल) - 48 पद, डिप्टी चिटनिश - 17 पद।
आवेदन की प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल 2025 से शुरू होगी और अंतिम तिथि 15 मई 2025 तक होगी। इच्छुक उम्मीदवारों को GPSSB की आधिकारिक वेबसाइट gpssb.gujarat.gov.in के माध्यम से आवेदन करना होगा।
योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना आवश्यक है। अन्य योगताएँ और पात्रताएँ संबंधित पदों के लिए GPSSB द्वारा जारी की गई आधिकारिक अधिसूचना में विस्तृत रूप से दी गई हैं।
आयु सीमा
अभ्यर्थियों की आयु सीमा पदों के अनुसार भिन्न हो सकती है। आयु सीमा और अन्य शर्तों के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को GPSSB की आधिकारिक अधिसूचना का संदर्भ लेना होगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि: 15 अप्रैल 2025
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 15 मई 2025
0 comments:
Post a Comment