1. राशन कार्ड प्रक्रिया होगी आसान
अब राशन कार्ड के लिए आवेदन करना और अधिक सरल हो जाएगा। ऑनलाइन आवेदन के जरिए ग्रामीण इलाकों और किसानों को सुविधा मिलेगी और उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी।
2. किसानों के लिए नए नियम
किसानों के लिए कई अहम बदलाव लागू होंगे। कई राज्यों में किसान आईडी अब अनिवार्य होगी। यदि आईडी नहीं होगी, तो पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त रोक दी जा सकती है। साथ ही फसल बीमा योजना में अब जंगली जानवरों से हुए नुकसान को भी बीमा में शामिल किया जाएगा, और नुकसान की रिपोर्ट 72 घंटे में देनी होगी।
3. बैंकिंग और टैक्स में बदलाव
इनकम टैक्स रिटर्न फॉर्म में अधिक जानकारी देना जरूरी होगा। क्रेडिट स्कोर अपडेट का समय अब 7 दिन का होगा। इसके अलावा, बैंक लोन और एफडी रेट में भी नए बदलाव लागू होंगे।
4. 8वें वेतन आयोग के बदलाव
केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का लाभ मिलेगा। बेसिक सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी संभव है। यदि ऐलान में देरी होती है, तो भी पिछली तारीख से एरियर मिलेगा।
5.पैन–आधार लिंक अनिवार्य
आपको बता दें की 1 जनवरी 2026 तक पैन कार्ड को आधार से लिंक करना जरूरी होगा। लिंक न होने पर पैन निष्क्रिय हो सकता है, जिससे बैंकिंग, टैक्स और अन्य वित्तीय कामकाज प्रभावित होंगे।
6. सरकारी स्कूलों में डिजिटल अटेंडेंस
सरकारी स्कूलों में अब शिक्षक और स्टाफ की उपस्थिति डिजिटल सिस्टम के जरिए दर्ज की जाएगी। इससे स्कूल में पारदर्शिता बढ़ेगी और उपस्थिति पर बेहतर निगरानी संभव होगी।
7. रियल एस्टेट निवेश में आसानी
2026 से REITs (रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट) को म्यूचुअल फंड की तरह माना जाएगा। इससे छोटे निवेशक भी आसानी से रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश कर पाएंगे।
8. LPG, CNG और PNG की कीमतों में राहत
1 जनवरी से घरेलू LPG सिलेंडर के दाम कम होने की संभावना है। साथ ही CNG और PNG गैस की कीमतों में भी कटौती हो सकती है, जिससे घरेलू खर्च में राहत मिलेगी।
0 comments:
Post a Comment