खुशखबरी का धमाका! यूपी में युवाओं को 10 लाख दे रही सरकार

अलीगढ़उत्तर प्रदेश सरकार ने बेरोजगार युवाओं, स्वरोजगार शुरू करने वालों और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार तलाश रहे लोगों के लिए एक बार फिर बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का विस्तार कर दिया गया है, जिसके तहत युवाओं को 1 से 10 लाख रुपये तक का ऋण सब्सिडी के साथ प्रदान किया जाएगा। सरकार ने प्रत्येक जिले को 10 सर्विस और उत्पादन इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य दिया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है।

क्या है यह योजना? युवाओं के लिए खुशखबरी

यह योजना युवाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देती है। 1 लाख से 10 लाख तक का ऋण, ऋण पर आकर्षक सब्सिडी, पहले 5 वर्ष तक आराम से किस्तों में चुकाने की सुविधा। खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग इस योजना का संचालन करता है। यह योजना कुछ समय के लिए समाप्त कर दी गई थी, लेकिन 8 महीनों के बाद इसे फिर से सक्रिय किया गया है।

उत्पादन इकाइयों के लिए खास अवसर

उत्पादन इकाई शुरू करना चाहने वाले युवा इन क्षेत्रों में आवेदन कर सकते हैं, ताला और हार्डवेयर निर्माण, प्लास्टिक की चटाई, रेडीमेड गारमेंट्स, लोहे की चौखट, ग्रिल, कृषि उपकरण निर्माण, अन्य मैन्युफैक्चरिंग यूनिट। 10 लाख रुपये तक के ऋण से युवा अपना स्वयं का छोटा उद्योग स्थापित कर सकते हैं।

सर्विस सेक्टर में भी खुला बड़ा मौका

सर्विस सेक्टर में चाहें तो युवा निम्न प्रकार के व्यवसाय शुरू कर सकते हैं, ढाबा, ब्यूटी पार्लर, बूटिक, टैंट हाउस, अन्य सर्विस आधारित प्रतिष्ठान। एक लाख रुपये तक की सर्विस यूनिट और 10 लाख रुपये तक की उत्पादन इकाई से कई लोगों को रोजगार मिल सकता है। उत्पादन इकाइयों में तो 40 तक मजदूरों को रोजगार देने की क्षमता होती है।

कितना अंशदान देना होगा?

स्वीकृत ऋण पर लाभार्थियों को कुछ राशि स्वयं जमा करनी होगी। SC, OBC, दिव्यांग, अल्पसंख्यक, महिला, पूर्व सैनिक 5%, सामान्य वर्ग के पुरुष 10%, बाकी राशि सरकार और बैंक मिलकर उपलब्ध कराते हैं। योजना के तहत लिए गए ऋण को चार से पाँच वर्षों में चुकाने की सुविधा दी गई है। इससे युवाओं पर आर्थिक दबाव कम पड़ता है और वे अपने व्यवसाय को मजबूत आधार दे पाते हैं।

लाभार्थी का चयन कैसे होगा?

आवेदकों का चयन स्कोर कार्ड के आधार पर किया जाएगा। स्कोर कार्ड में निम्न बिंदुओं को शामिल किया जाएगा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अंक, उम्र, परियोजना का अनुभव। जो आवेदक 60 अंक या उससे अधिक हासिल करते हैं, उनके आवेदन को प्राथमिकता दी जाएगी और खादी ग्रामोद्योग विभाग बैंक को फॉरवर्ड कर देगा।

0 comments:

Post a Comment