जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, इन परियोजनाओं पर एक से डेढ़ महीने के भीतर काम शुरू कर दिया जाएगा। पुलों के निर्माण पर करीब 511 करोड़ रुपये और रेलवे उपरिगामी सेतुओं पर लगभग 453 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने दावा किया है कि सभी कार्य तय समयसीमा, यानी एक से डेढ़ साल के भीतर पूरे कर लिए जाएंगे।
25 से अधिक जिलों को मिलेगा सीधा लाभ
बाराबंकी में बाजपुर घाट पर पुल का निर्माण प्रस्तावित है।
सीतापुर जिले में चौका नदी के कन्हई घाट पर पुल बनेगा।
बहराइच में सरयू नदी पर रामपुर लक्ष्मणघाट के पास पुल का निर्माण होगा।
संतकबीरनगर जिले में आमी नदी के सरौवा घाट पर पुल प्रस्तावित है।
अंबेडकरनगर के कटेहरी क्षेत्र में बिसुही नदी पर नया पुल बनाया जाएगा।
आगरा जिले के सैया इलाके में पार्वती नदी पर पुल का निर्माण किया जाएगा।
चित्रकूट जिले के निहि क्षेत्र में छुलछुलिया नदी पर सेतु बनाया जाएगा।
महोबा जिले में सबुवा मार्ग पर चंद्रावल नदी पर पुल का निर्माण होगा।
अयोध्या जिले के बीकापुर क्षेत्र में तमसा नदी पर पुल बनेगा।
लखीमपुर खीरी में मकनपुर क्षेत्र के पास सहेली नदी पर पुल बनेगा।
पीलीभीत जिले के बीसलपुर क्षेत्र में देबहा नदी पर नया पुल तैयार किया जाएगा।
वाराणसी में महादेवा घाट के समीप वरुणा नदी पर पुल का निर्माण प्रस्तावित है।
श्रावस्ती जिले में कटरा–मथुरा घाट मार्ग पर राप्ती नदी पर सेतु बनाया जाएगा।
कानपुर नगर में पांडु नदी पर नए पुल का निर्माण किया जाएगा।
देवरिया जिले में रामपुर कारखाना क्षेत्र में गंडक नदी पर नया पुल प्रस्तावित है।
हापुड़ जिले के झंडा मुशर्रफपुर क्षेत्र में काली नदी पर सेतु का निर्माण किया जाएगा।
लखनऊ जिले में मलिहाबाद क्षेत्र के अंतर्गत बेहटा नाले पर एक नया पुल बनाया जाएगा।
बागपत जिले में झुंडपुर के पास हिंडन नदी पर तथा असारा क्षेत्र के पास कृष्णा नदी पर पुल बनाए जाएंगे।
बांदा जिले में जमवारा मार्ग पर रंज नदी पर पुल बनाया जाएगा, जबकि झांसी–कटेरा–रानीपुर मार्ग पर सुखनेई नदी पर भी नया सेतु तैयार किया जाएगा।
रामपुर जिले में मिलक क्षेत्र में पीलाखार नदी पर एक पुल तथा आदमपुर और बेहटा के बीच पीलाखार नदी पर दूसरा पुल बनाया जाएगा।

0 comments:
Post a Comment