नए मेडिकल कॉलेज और उनकी विशेषताएं
वैशाली जिले के महुआ में नया मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल तैयार हो चुका है, जबकि भोजपुर जिले के आरा में वीर कुंवर सिंह मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल बनकर तैयार हो गया है। इन दोनों कॉलेजों का संचालन जनवरी 2026 से शुरू किया जाएगा।
हर कॉलेज में 500-500 बेड होंगे।
महुआ मेडिकल कॉलेज में करीब 500 करोड़ रुपये और आरा मेडिकल कॉलेज में 543 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। आपको बता दें की इन दोनों मेडिकल कॉलेजों में प्रत्येक वर्ष 100-100 छात्रों को एमबीबीएस में दाखिला मिलेगा। छात्रों के लिए छात्रावास और डॉक्टरों व कर्मचारियों के लिए आवास सुविधा उपलब्ध होगी।
मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
नए मेडिकल कॉलेज नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) के नियमों के अनुसार संचालित होंगे। मरीजों को जनरल मेडिसिन, सर्जरी, पीडियाट्रिक्स, गाइनेकोलॉजी, आईसीयू, ओपीडी, भर्ती, जांच, दवा और ऑपरेशन जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
बिहार में मेडिकल शिक्षा का विकास
बिहार में करीब दस साल पहले केवल 6 सरकारी मेडिकल कॉलेज थे। अब पिछले दशक में यह संख्या 13 हो गई है और 2026 में यह 15 हो जाएगी। आने वाले वर्षों में अन्य जिलों में भी नए मेडिकल कॉलेजों का निर्माण किया जाएगा। सीवान और बेगूसराय में निर्माण कार्य लगभग 45–50% पूरा हो चुका है, जबकि बक्सर और मधुबनी में 60–80% काम पूरा हो गया है।

0 comments:
Post a Comment