1. प्रोटीन:
प्रोटीन मांसपेशियों के निर्माण और मरम्मत के लिए बेहद जरूरी है। अंडा, चिकन, मछली, दालें और पनीर जैसे प्रोटीन से भरपूर आहार पुरुषों की ताकत बढ़ाने में मदद करते हैं।
2. आयरन:
आयरन शरीर में ऊर्जा का स्तर बनाए रखने और थकान दूर करने में सहायक है। अनार, चुकंदर, पालक, हरी सब्जियां, बीन्स और मेवे में आयरन प्रचुर मात्रा में मिलता है।
3. ओमेगा-3:
ओमेगा-3 हृदय स्वास्थ्य और मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने के लिए जरूरी है। मछली, अखरोट और अलसी के बीज इसके बेहतरीन स्रोत हैं।
4. जिंक (Zinc):
जिंक पुरुषों की हार्मोनल संतुलन और प्रजनन स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। मूंगफली, कद्दू के बीज, अंडा और दालें जिंक से भरपूर हैं।
5. विटामिन डी और कैल्शियम:
हड्डियों की मजबूती और मांसपेशियों की कार्यक्षमता बनाए रखने के लिए ये दो पोषक तत्व अनिवार्य हैं। दूध, दही, अंडा और सूर्य की हल्की रोशनी विटामिन डी का अच्छा स्रोत हैं।

0 comments:
Post a Comment