यूपी में चलेगी 6 जोड़ी नई ट्रेनें, यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी

आगरा। उत्तर प्रदेश में रेलवे यात्रियों के लिए खुशखबरी है। आगरा मंडल में 1 जनवरी से छह जोड़ी नई ट्रेनों का संचालन शुरू होने जा रहा है। ट्रैक के दोहरीकरण, विद्युतीकरण और अन्य सुधार कार्यों के पूरा होने के कारण कई ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाई गई है और संचालन समय में बदलाव किया गया है।

नई समय सारणी के अनुसार इन छह जोड़ी नई ट्रेनों में प्रमुख हैं:

डॉ. अंबेडकरनगर–नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस

नांदेड–फिरोजपुर एक्सप्रेस

भावनगर–अयोध्या कैंट एक्सप्रेस

मदार–दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस

नांदेड–टनकपुर एक्सप्रेस

बरेली–बांदीकुई पैसेंजर

इन ट्रेनों के चलते मथुरा, आगरा कैंट, झांसी, ग्वालियर, ईदगाह, टूंडला जैसे प्रमुख स्टेशन सीधे लाभान्वित होंगे। इसके अलावा तीन जोड़ी ट्रेनों का विस्तार किया गया है, जिनमें प्रयागराज–बीकानेर एक्सप्रेस और अहमदाबाद–पटना अजीमाबाद एक्सप्रेस शामिल हैं। चार ट्रेनों की गाड़ी संख्या में बदलाव किया गया है और पांच ट्रेनों के संचालन दिनों में संशोधन किया गया है। नई समय सारणी में दो जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन भी शामिल है।

बता दें की आगरा कैंट स्टेशन पर दुर्ग–शहीद कैप्टन तुषार महाजन सुपरफास्ट एक्सप्रेस के ठहराव समय को बढ़ाया गया है। इसके अलावा 24 ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर प्रयोगात्मक ठहराव प्रदान किया गया और 28 ट्रेनों के आगमन तथा प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है। पूरी जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें।

0 comments:

Post a Comment