आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां
DRRMLIMS नॉन-टीचिंग भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 8 जनवरी 2026 तक संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे।
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए विभिन्न शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। उम्मीदवार के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होना आवश्यक है: किसी भी विषय में स्नातक डिग्री B.Sc / M.Sc, M.Com, संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा। पद के अनुसार विशेष योग्यता और अनुभव की शर्तें लागू होंगी, जिसकी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है।
आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न प्रशासनिक और तकनीकी पदों को भरा जाएगा। पदों का विवरण इस प्रकार है: असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर – 03 पद, जूनियर अकाउंट ऑफिसर – 05 पद, स्टोरकीपर – 05 पद, जूनियर इंजीनियर – 07 पद, लाइब्रेरियन ग्रेड-2 – 02 पद, रिसेप्शनिस्ट – 05 पद, सैनिटरी इंस्पेक्टर – 05 पद, स्टैटिकल असिस्टेंट – 01 पद, सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट – 26 पद, स्टेनोग्राफर – 24 पद, वर्कशॉप टेक्नीशियन-II – 13 पद।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन पद के अनुसार लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और/या इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। चयन से जुड़ी पूरी प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध है।
आवेदन की अंतिम तिथि: 8 जनवरी 2026
आधिकारिक वेबसाइट: drrmlims.ac.in

0 comments:
Post a Comment