संघ के प्रमंडलीय संगठन प्रभारी लखन लाल निषाद के अनुसार, शिक्षकों को प्रोन्नति की तिथि और विरमन तिथि से ग्रेड-पे का लाभ देने को लेकर जिला शिक्षा विभाग ने प्राथमिक शिक्षा निदेशक, पटना को मार्गदर्शन के लिए पत्र भेज दिया है। इस विषय पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी चर्चा हो चुकी है और संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही पटना स्तर से स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।
प्रोन्नति प्रक्रिया में आएगी तेजी
बता दें की वार्ता के दौरान नियोजित शिक्षकों को समयबद्ध प्रोन्नति, स्नातक प्रोन्नति और प्रधानाध्यापक प्रोन्नति देने पर सहमति बनी। डीईओ ने बताया कि इस संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन मांगा गया है, ताकि प्रक्रिया को बिना किसी अड़चन के पूरा किया जा सके। इससे हजारों शिक्षकों को आर्थिक और पदोन्नतिगत लाभ मिलने की संभावना है।
भत्तों और एरियर भुगतान पर राहत
शिक्षकों के लिए एक और अच्छी खबर यह है कि दिसंबर माह का वेतन 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता और आवास भत्ता के साथ भुगतान किया जा चुका है। जो अंतर राशि शेष है, उसका भुगतान भी तय समय-सीमा के भीतर किए जाने की बात कही गई है। वहीं, विशिष्ट शिक्षकों के बचे हुए एरियर का भुगतान भी अंतिम चरण में है।
वेतन, अवकाश और भत्तों से जुड़े मुद्दों पर समाधान
चिकित्सा अवकाश, मातृत्व अवकाश और वेतन भुगतान से जुड़े मामलों के लिए आवश्यक पत्र जारी कर दिए गए हैं। संबंधित शिक्षक प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में आवेदन देकर भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। इसके अलावा नगर पंचायत सीमा के आठ किलोमीटर के दायरे में कार्यरत शिक्षकों को बढ़े हुए आवास भत्ते का लाभ भी आवेदन के बाद मिलेगा।
तकनीकी समस्याओं और कटौती पर भी बनी सहमति
ईपीएफओ अंशदान में आ रही तकनीकी दिक्कतों को जल्द दूर करने का आश्वासन दिया गया है। ई-शिक्षाकोष की त्रुटियों के कारण जिन शिक्षकों का वेतन कटा है, उसकी समीक्षा कर भुगतान किया जाएगा। फरवरी 2024 में पटना में हुए धरना-प्रदर्शन के दौरान कटे वेतन को भी आवेदन के बाद वापस करने पर सहमति बनी है।
0 comments:
Post a Comment