कैसे करें रजिस्ट्रेशन
इच्छुक उम्मीदवार rojgaarsangam.up.gov.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सरल है और इसे समय रहते पूरा करना जरूरी है, ताकि आप रोजगार मेला में अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकें।
जरूरी दस्तावेज
रोजगार मेला में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को अपने साथ कुछ जरूरी दस्तावेज़ लेकर जाने की सलाह दी जाती है: वैध आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट), पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
आगामी रोजगार मेला: अमेठी
उत्तर प्रदेश में बड़ा रोजगार मेला 30 दिसंबर 2025 को अमेठी में आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में 1415 पदों पर भर्ती होगी। मेले का आयोजन श्री निषादराज अखण्डानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय, किटियांवा शाहगढ़, अमेठी में किया जाएगा।
किसके लिए है यह अवसर
यह अवसर 10वीं पास उम्मीदवार, आईटीआई धारक, 12वीं पास और ग्रेजुएट उम्मीदवार, पोस्ट ग्रेजुएट और अनुभवी उम्मीदवार के लिए हैं। राज्य सरकार की यह पहल बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोल रही है। इस रोजगार मेला में शामिल होकर उम्मीदवार सीधे इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं और नौकरी पाने का मौका पा सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment