ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू
अब नए राशन कार्ड के लिए आवेदन डिजिटल माध्यम से किया जा सकता है। स्मार्ट पीडीएस पोर्टल के जरिए लाभार्थी अपने आवेदन जमा कर रहे हैं। इसके अलावा जिन लोगों को ऑनलाइन आवेदन करने में परेशानी हो रही है, उनके लिए प्रखंड स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जाने की भी तैयारी की गई है। इन शिविरों में आवश्यक दस्तावेज जमा कर आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।
तकनीकी समस्या से धीमी हुई प्रक्रिया
हालांकि, पोर्टल शुरू होने के शुरुआती दिनों में तकनीकी दिक्कतें सामने आई हैं। इसकी वजह से आवेदन अपलोड होने की गति धीमी रही और नए राशन कार्ड जारी होने की प्रक्रिया अपेक्षित रफ्तार नहीं पकड़ सकी। संबंधित अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी खामियों को दूर करने का काम चल रहा है और समस्या का समाधान होने के बाद प्रक्रिया तेज कर दी जाएगी।
तय समय में पात्र परिवारों को मिलेगा लाभ
सरकार ने नए राशन कार्ड जारी करने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया है। आवेदन प्राप्त होने के बाद उनकी जांच की जाएगी और पात्र पाए जाने वाले परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर राशन कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। विभाग का कहना है कि पूरी प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होगी?
राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदकों को कुछ जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे। इनमें शामिल हैं परिवार की महिला सदस्य के नाम से आवेदन, आधार कार्ड (परिवार के सभी सदस्यों का), आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (जहां लागू हो), आवासीय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक की प्रति, परिवार का सामूहिक फोटो, आवेदन पत्र पर हस्ताक्षर, सक्रिय मोबाइल नंबर।

0 comments:
Post a Comment