गर्भ में शिशु को नुकसान पहुंचाते हैं ये 5 फ़ूड

हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो जब कोई महिला गर्भवती होती हैं तब उसे खान पान पर विशेष ध्यान देना होता हैं ताकि उसके साथ साथ उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को कोई नुकसान ना हो। आज इसी संदर्भ में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे फ़ूड के बारे में जिन फ़ूड का सेवन गर्भवती महिला के लिए खतरनाक माना जाता हैं। क्यों की उस फ़ूड के सेवन से गर्भ में पल रहे बच्चे को सबसे ज्यादा नुकसान पहुँचता हैं। जिससे महिलाओं को कई तरह के परेशानियों का भी सामना करना पड़ता हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की गर्भ में शिशु को नुकसान पहुंचाते हैं ये 5 फ़ूड। 

जंक फ़ूड, गर्भावस्था के दौरान जंक फ़ूड के अधिक सेवन से गर्भवती महिला के शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती हैं। जिसका सबसे ज्यादा असर गर्भ में पल रहे शिशु के विकास पर पड़ता हैं। इससे शिशु शारीरिक रूप से बेहतर विकसित नहीं हो पाता हैं। इसलिए गर्भवती महिला को गर्भावस्था में जंक फ़ूड का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। इसके सेवन से गर्भ में पल रहे शिशु का इम्यून सिस्टम भी कमजोर हो जाता हैं। जिससे शिशु के बीमार होने के चांस बढ़ जाते हैं। 

कच्चा पपीता, दरअसल कच्चा पपीता में बहुत अधिक मात्रा में लेटेक्स पाया जाता हैं। जो गर्भाशय में मौजूद भूर्ण के लिए खतरनाक साबित होता हैं। प्रेग्नेंसी के शुरूआती समय में कच्चा पपीता के सेवन करने से कई बार महिलाओं के गर्भपात तक हो जाते हैं। जिससे महिलाएं शारीरिक और मानसिक तौर पर अस्वस्थ हो जाती हैं और उनका माँ बनने का सपना भी टूट जाता हैं। इसलिए गर्भावस्था के दौरान कच्चा पपीता का सेवन भूलकर भी ना करें। 

सी फ़ूड, गर्भवती महिला को गर्भावस्था के दौरान सी फ़ूड और मछली का सेवन बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए। क्यों की सी फ़ूड में मर्करी की मात्रा बहुत अधिक होती हैं। जो गर्भ में पल रहे शिशु के शारीरिक और मानसिक विकास पर असर डालती हैं। इससे गर्भ में पल रहे शिशु के विकास में बाधा आने लगता हैं। इसलिए गर्भवती महिला को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इसके सेवन से गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ भी ख़राब हो जाता हैं। 

कैफीन, गर्भवती महिला को चाय और कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें कैफीन की मात्रा मौजूद होती हैं जो गर्भ में पल रहे शिशु पर नकारात्मक असर डालती हैं। दरअसल कैफीन का तासीर बहुत गर्म होता हैं जो गर्भ में पल रहे शिशु के विकास को रोक देता हैं। साथ हीं साथ इसके सेवन से महिला के शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक तरीकों से काम नहीं करता हैं तथा पेट में गैस और कब्ज की भी समस्या उत्पन हो जाती हैं। इसलिए गर्भवती महिला इसका सेवन ना करें तो बेहतर हैं। 

कच्चा पनीर और कच्चा दूध, गर्भावस्था के दौरान कच्चा पनीर और कच्चा दूध का सेवन गर्भवती महिला के लिए नुकसानदायक होता हैं। इसके सेवन से गर्भ में पल रहे शिशु का मानसिक विकास बुरी तरह से प्रभावित होता हैं तथा शिशु का मानसिक विकास नहीं हो पाता हैं। साथ हीं साथ इसके सेवन से महिलाओं पर भी बुरा असर पड़ता हैं और उनका पाचन क्रिया ख़राब हो जाता हैं। जिससे महिलाओं को उल्टी और मितली होने लगती हैं। इसलिए गर्भवती महिला को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। 



0 comments:

Post a Comment