लव राशिफल: जानें 6 फरवरी के दिन पार्टनर से मिलेगा प्यार या होगी तकरार

डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो 6 फरवरी के दिन नवग्रहों की चाल पश्चिम दिशा की ओर परिवर्तित होगी। जिसके कारण लव लाइफ को लेकर ये दिन मिला जुला रहेगा। इस दिन कुछ राशि वाले लोगों को प्यार मिल सकता हैं तो कुछ लोगों को पार्टनर से तकरार भी हो सकती हैं। आज इसी संदर्भ में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे की 6 फरवरी के लव राशिफल के बारे में की इस दिन पार्टनर से मिलेगा प्यार या होगी तकरार। तो आइये जानते हैं विस्तार से।
  
मेष, सिंह और धनु राशि, नवग्रहों की चाल पश्चिम दिशा की ओर परिवर्तित होने से आपके लव लाइफ के लिए 6 फरवरी का दिन अनुकूल नहीं हैं। इस दिन लव पार्टनर से तकरार हो सकता हैं तथा आपके प्रेम संबंधों में कड़वाहट आ सकती हैं। इतना हीं नहीं जो लोग लंबे समय से प्यार में हैं उन्हें रिश्ते टूट सकते हैं। इसलिए इस दिन आप अपने लव लाइफ में कोई भी बड़ा फैसला ना लें और अगर आपके पार्टनर आपसे नाराज हैं तो उन्हें मनाने की कोशिश करें। आपके लिए शुभ अंक 8 और शुभ रंग लाल हैं। 

वृष, कन्या और मकर राशि, 6 फरवरी के दिन चन्द्रमा आपकी कुंडली में शुभ संयोग बनाएगा। जिससे आपका मन प्रशन रहेगा तथा पार्टनर से आपको प्यार मिलेगा। इस दिन आप सारे मनमुटाव को भूल कर अपने लव लाइफ को एन्जॉय करेंगे तथा अपने पार्टनर के साथ आप कहीं दूर खाना खाने जा सकते हैं। नवग्रहों के पश्चिम दिशा की ओर परिवर्तित होना आपके लिए शुभ रहेगा। जिसके कारण इस दिन आप मौज मस्ती के मूड में रहेगे। इससे आपका रिलेशनशिप मजबूत होता हैं। आपके लिए शुभ रंग 5 और शुभ रंग हरा हैं। 

मिथुन, तुला और कुंभ राशि, 6 फरवरी के दिन आपको पार्टनर से प्यार मिलेगा। इस दिन आप अपने पार्टनर के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं और अपने लव पार्टनर से दिल की बात बोल सकते हैं। इतना हीं नहीं ग्रहों के इस शुभ संयोग से आपका ये रिश्ता शादी में भी बदल सकता हैं और इस दिन आप अपने लव पार्टनर के परिवार वालों से मुलाकात कर सकते हैं। इस दिन आप अपने प्रेमी का दिल जितने में कामयाब होंगे। जिससे आपके जीवन में खुशियां आएगी। आपके लिए शुभ अंक 9 और शुभ रंग सफेद हैं।

कर्क, वृश्चिक और मीन राशि, नए रिश्ते की शुरूआत के लिए 6 फरवरी का दिन आपके लिए शुभ हैं। इस दिन आपके जीवन में किसी नए साथी का आगमन हो सकता हैं। जिसके साथ आप प्रेम की नई शुरूआत कर सकते हैं। जो लोग लंबे समय से किसी को प्यार कर रहे हैं। उनका मूड इस दिन रोमांटिक रहेगा तथा पार्टनर से इन्हे सच्चा प्यार मिलेगा। ये लोग इस दिन दूसरे के साथ पूरा दिन बीता सकते हैं और अपने भविष्य को लेकर लंबी बातचीत कर सकते हैं। इस दिन प्रेम संबंधित मामलों में आपको बहुत हीं धैर्य से काम लेना होगा। आपके किसी बात से आपका पार्टनर नाराज हो सकता हैं। आपके लिए शुभ अंक 4 और शुभ रंग पीला हैं। 

0 comments:

Post a Comment