सप्ताह में कितनी बार बाल धोना है ज़रूरी

हेल्थ डेस्क: आज के समय में महिलाएं अपने बालों को लेकर सदैव कन्फ्यूज रहती हैं। वो इस बात को लेकर चिंतित रहती हैं की सप्ताह में कितनी बार बाल धोने से उनका बाल स्वस्थ और मजबूत रहेगा। आज जानने की कोशिश करेंगे की एक सप्ताह में महिलाओं को कितनी बार बाल धोना चाहिए। जिससे की उनके बाल में चमक बना रहें तथा बाल की खूबसूरती में कोई कमी ना हो। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की सप्ताह में कितनी बार बाल धोना है ज़रूरी।
1 .इस दुनिया में जितनी भी महिलाएं हैं उन सभी महिलाओं का बाल अलग अलग प्रकार के होते हैं। किसी के बाल मजबूत होते हैं तो किसी के बालों में पोषक तत्वों की कमी होती हैं। अगर आपके बाल नॉर्मल हैं तथा आपकी स्किन भी नॉर्मल हैं तो आपके लिए सप्ताह में दो बार बाल धोना अच्छा रहेगा। इससे आपके बालों में चमक बनी रहेगी तथा आपके बाल साफ़ और मजबूत रहेंगे।
2 .अगर आपके स्कैल्प ऑयली हैं और बालों में चिपचिपा सा बना रहता हैं तो आपको हर दूसरे दिन अपने बालों को धोने की ज़रूरत हैं। आप मुल्तानी मिट्टी से अपने बाल धो सकते हैं। इससे आपके बालों का ऑयली पण धीरे धीरे समाप्त हो जायेगा और आपका बाल फ्रेश और साफ़ रहेगा। हर बाद बाल धोते समय शैंपू या कंडीशनर का प्रयोग ना करें। इससे आपके बाल ख़राब हो सकते हैं।
3 .बालों को धोने से पहले अपने सिर को गिला कर लें और अपनी अंगुलियों से सिर की मसाज करें। इससे आपके बालों की गंदगी धीरे धीरे दूर हो जाएगी तथा आपके बाल साफ़ और फ्रेश रहेंगे। अगर आपके बाल ऑयली हैं तो आप बाल धोते समय कंडीशनर का इस्तेमाल बिल्कुल भी ना करें। ये आपके बालों को ख़राब कर देगा और आपके बालों की खूबसूरती समाप्त हो जाएगी।
4 .अगर आपके बालों में डैंड्रफ हैं तो आप हर दो दिन पर अपना बाल धो सकते हैं। इस डेंड्रफ को ख़त्म करने के लिए आप एलोवेरा, नीम के पत्ते और अंडा से बाल धो सकते हैं। इससे डेंड्रफ की समस्या समाप्त हो जाएगी और आपका बाल भी अच्छा रहेगा। साथ ही साथ आपके बाल में ऑयली पण की समस्या उत्पन नहीं होगी।
5 .अगर आपके बालों की त्वचा ड्राई हैं तो आप सप्ताह में दो बार बाल धो सकते हैं। इससे आपके बाल ख़राब नहीं होंगे तथा बालों में मजबूती भी बनी रहेगी। साथ ही साथ आपके बाल स्वस्थ और सेहतमंद रहेंगे। जिनका स्किन ड्राई होते हैं उन लोगों को ज्यादा बाल नहीं धोखा चाहिए। इससे बाल झड़ने लगते हैं। इसलिए हर महिला को इन सभी बातों के बारे में सही जानकारी होनी चाहिए।

0 comments:

Post a Comment