लव राशिफल 10 मार्च: देखें प्रेम संबंधों को लेकर क्या कहती है आपकी राशि

डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो 10 मार्च के दिन सूर्य और चन्द्रमा मिल कर सौभाग्य योग का निर्माण कर रहा हैं। इस योग के असर से कुछ राशि के लोगों को प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकता हैं तो कुछ राशि के लोगों के प्रेम संबंध ख़राब हो सकते हैं। आज इसी संदर्भ में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे की 10 मार्च के दिन प्रेम संबंधों को लेकर आपके सितारे क्या कहते हैं। इस दिन आपके प्रेम संबंधों में कौन से बदलाव हो सकते हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से। 
मेष, सिंह और धनु राशि, अग्नि तत्व की राशि होने के कारण प्रेम संबंधों को लेकर सभी चीजें आपके अनुकूल हो सकती हैं तथा आपका लव पार्टनर आपसे प्रेम का इजहार कर सकता हैं। आपकी कुंडली में सौभाग्य योग का असर पंचम भाव में हो रहा हैं। जिससे आपको माता पिता का संयोग प्राप्त होगा तथा जीवनसाथी का साथ आपको भाग्यशाली बनाएगा। इस दिन पार्टनर से बात करते समय अपने वाणी पर संयम रखें। आपका प्रेम संबंध अच्छा रहेगा। इस दिन आपके लिए लाल रंग शुभ और 8 अंक लकी साबित होगा। 

वृष, कन्या और मकर राशि, पृथ्वी तत्व की राशि होने के कारण 10 मार्च के दिन लव रिलेशनशिप में साथी आपका साथ देगा तथा आपके प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। इस दिन आपका लव पार्टनर आपकी तारीफ कर सकता हैं। जिससे आपका मन प्रशन रहेगा तथा रिश्तों में भी मजबूती आएगी। दोस्तों के साथ से इस राशि के कुछ लोग अपनी प्रेमिका को प्रेम प्रस्ताव दे सकते हैं। रिश्तों के टूटने का डर मन की शांति भंग कर सकता हैं। दोपहर बाद का समय प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल रहेगा। आपके लिए सफेद रंग और 9 अंक शुभ साबित होगा।

मिथुन, तुला और कुंभ राशि, वायु तत्व की राशि होने के कारण लव पार्टनर की ओर से कोई बुरी खबर मिल सकती हैं। जिससे आपका मन थोड़ा अशांत रह सकता हैं। दोपहर बाद आपकी कुंडली के लव भाव में सौभाग्य योग का निर्माण होगा। जिससे आपके प्रेम संबंधों में नयापन देखने को मिल सकता हैं और आपके प्रेम संबंध सगाई में भी बदल सकते हैं। घर परिवार के लोगों के मिलकर आपकी शादी ठीक कर सकते हैं। नए प्रेमी प्रेमिका इस दिन थोड़े भावुक रहेंगे। जिससे इनके प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ जाएगी। आपके लिए आसमानी रंग और 3 अंक लकी रहेगा।  

कर्क, वृश्चिक और मीन राशि, जल तत्व की राशि होने के कारण 10 मार्च के दिन आपका प्रेम संबंध अच्छा रहेगा। इस दिन आप अपने प्रेमी की प्रशंसा करें। इससे आपके रिलेशनशिप में मजबूती आएगी और आप एक खूबसूरत प्रेम जीवन का आनंद लेंगे। सौभाग्य योग के असर से आपके प्रेम संबंधों में मिठास आ सकती हैं और आप अपने जीवन साथी के लिए कोई मंहगा गिफ्ट खरीद सकते हैं। लव लाइफ के लिए यह समय सबसे बेहतर हैं। अगर आप सिंगल हैं तो आपका विवाह उत्तम घर में तय हो सकता हैं। आपके लिए पीला रंग लकी रहेगा और 5 अंक शुभ साबित होगा। 


0 comments:

Post a Comment