डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो 13 मार्च के दिन नवग्रहों की चाल शुभ योग और प्रेम योग का निर्माण कर रहा हैं। जिसका असर इंसान के लव लाइफ पर देखने को मिल सकता हैं। इस असर से कुछ राशि वाले लोगों को लव पार्टनर से प्यार मिल सकता हैं तथा जीवन में खुशियां आ सकती हैं। आज इसी संदर्भ में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे की 13 मार्च के दिन लव पार्टनर को लेकर आपके सितारे क्या कहते हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से।
मेष, सिंह और धनु राशि, अग्नि तत्व की राशि होने के कारण प्रेम योग का असर आपके लिए शुभ हैं। जिसके कारण इस दिन आपको लव पार्टनर से प्यार मिल सकता हैं और आप उनके साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आपके सितारे आपके अनुकूल रहेंगे। जिससे आपके लव रिलेशनशिप में कोई परेशानी नहीं आएगी। इस दिन आपका लव पार्टनर प्यार में भावुक हो सकता हैं। प्रेमी प्रेमिका के बीच नजदीकियां बढ़ेगी और रिश्तों में मजबूती बनी रहेगी। इस राशि के कुछ जातक अपने दोस्त की ओर आकर्षित हो सकते हैं। आप सूर्य देव की पूजा करें।
वृष, कन्या और मकर राशि, पृथ्वी तत्व की राशि होने के कारण 13 मार्च के दिन आप अपने लव पार्टनर से सतर्क रहें तथा किसी बात को लेकर बहस ना करें। दोपहर बाद आपकी कुंडली में शुभ योग और प्रेम योग का असर एक साथ होगा। जिससे आपके जीवन में प्रेम की दस्तक हो सकती हैं और आप लव लाइफ को एन्जॉय कर सकते हैं। पुराने प्रेमी से मुलाकात होने से आपका मन प्रशन रहेगा। लव रिलेशन में स्थिरता आएगी और प्रेमी को सम्मान मिल सकता हैं। आप महादेव की पूजा करें।
मिथुन, तुला और कुंभ राशि, वायु तत्व की राशि होने के कारण लव पार्टनर को लेकर आपके सितारे आपके अनुकूल हैं। इस दिन आपका लव पार्टनर आपके साथ रहेगा तथा आपकी हर काम में मदद करेगा। इस दिन आप अपने प्रेम संबंध को गहरा करने के लिए लव पार्टनर के साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार करें। लव लाइफ के लिए यह दिन सबसे शुभ हैं। आप अपने पार्टनर के साथ एक खूबसूरत पल बिता सकते हैं। आपका रिश्ता लंबा चलेगा। आप शनि देव की पूजा करें।
कर्क, वृश्चिक और मीन राशि, जल तत्व की राशि होने के कारण 13 मार्च के दिन आपके लव भाव में शुभ योग और प्रेम योग का निर्माण हो रहा हैं। जो आपके लव रिलेशन के लिए एक अच्छा संकेत हैं। आप इस दिन अपने लव पार्टनर के साथ मूवी या डिनर पर जा सकते हैं। दिन रोमांटिक रहेगा तथा दिल के सारे सपने पुरे होंगे। लव पार्टनर का साथ आपके जीवन में खुशियां लाएगा तथा आप एक खूबसूरत लव लाइफ का आनंद लेंगे। सगाई या विवाह की तिथि आगे बढ़ सकती हैं। आप भगवान कृष्ण की पूजा करें।

0 comments:
Post a Comment