डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो 14 मार्च के दिन चन्द्रमा शुक्र पर्वत पर निवास करेगा। जिसका प्रभाव सभी राशियों के लोगों प्रेम संबंधों पर हो सकता हैं। इससे कुछ राशियों के प्रेम संबंधों में गहराई आ सकती हैं तथा कुछ राशियों के प्रेम संबंधों में अनबन की समस्या उत्पन हो सकती हैं। आज इसी संदर्भ में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे की 14 मार्च के दिन प्रेम संबंधों को लेकर आपके सितारे क्या कहते हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से।
मेष, सिंह और धनु राशि, अग्नि तत्व की राशि होने के कारण 14 मार्च के दिन सूर्य का प्रभाव आपके लव भाव में होगा तथा आपकी कुंडली में चन्द्रमा की स्थिति भी अच्छी रहेगी। जिससे आपके प्रेम संबंध मजबूत हो सकते हैं और लव लाइफ में स्थिरता आ सकती हैं। दांपत्य जीवन में पति पत्नी के बीच खुशियां बनी रहेगी और ये लोग लव लाइफ का आनंद लेंगे। नए प्रेमी प्रेमिका इस दिन एक दूसरे को गिफ्ट दे सकते हैं। जिससे इनके प्रेम संबंध बेहतर रहेंगे और इनके जीवन में प्यार और रोमांस बना रहेगा। आप भगवान विष्णु की उपासना करें।
वृष, कन्या और मकर राशि, पृथ्वी तत्व की राशि होने के कारण 14 मार्च के दिन प्रेम संबंधों को लेकर आपके सितारे अनुकूल रहेंगे। इस दिन आपकी कुंडली के लव भाव में चन्द्रमा और शुक्र की स्थिति मजबूत रहेगी। जिससे आपके प्रेम संबंधों में गहराई बनी रहेगी तथा भाई की सहायता से आप अपने प्यार को पाने में कामयाब हो सकते हैं। माता पिता का साथ मिल सकता हैं। उनके साथ से आपका लव रिलेशन शादी में बदल सकते हैं। वैवाहिक प्रस्ताव देने के लिए यह दिन शुभ हैं। आप भगवान कृष्ण की पूजा करें।
मिथुन, तुला और कुंभ राशि, वायु तत्व की राशि होने के कारण आपके प्रेम संबंध 14 मार्च के दिन यादगार साबित हो सकता हैं। इस दिन आपको लव पार्टनर के साथ साथ घर परिवार के लोगों से प्यार मिल सकता हैं। इस दिन आपका मन रोमांटिक रहेगा और आप अपने लव पार्टनर को कुछ सरप्राइज दे सकते हैं। इससे आपके प्रेम संबंधों में गहराई आएगी और आपका रिलेशनशिप ख़ुशियों से भरा रहेगा। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी से सच्चा प्यार मिल सकता हैं और इनके रिश्तों में मजबूती आ सकती हैं। आप राधा कृष्ण की पूजा करें।
कर्क, वृश्चिक और मीन राशि, जल तत्व की राशि होने के कारण ग्रहों का संयोग 14 मार्च के दिन आपको परेशान कर सकता हैं। इस दिन आपके प्रेम संबंधों में दरार आ सकती हैं और जीवनसाथी के साथ बहस हो सकता हैं। आप अपने रिश्तों को बचाने का प्रयास करें तथा जीवनसाथी के साथ प्रेम पूर्वक वेवहार करें। अगर आप किसी को वैवाहिक प्रस्ताव देना चाहते हैं या अपने जीवन में नए रिश्तों की शुरूआत करना चाहते हैं तो दोपहर बाद का समय आपके लिए शुभ रहेगा तथा आपके लव लाइफ में भी खुशियां आएगी। आप भगवान विष्णु की पूजा करें।

0 comments:
Post a Comment