15 मार्च से बुध हो रहा वक्री, इन 3 राशियों के घर बजेगी शादी की शहनाई

डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो 15 मार्च से बुध वक्री हो रहा हैं तथा सूर्य कुंभ राशि को छोड़ कर मीन राशि के प्रवेश कर रहा हैं। जिससे कुछ राशियों के घर मांगलिक कार्य हो सकते हैं और उनकी शादी भी संपन हो सकती हैं। आज इसी संदर्भ में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे उन राशियों के बारे में जिन राशियों के घर बुध के वक्री होने से शादी की शहनाई बज सकती हैं तथा उन्हें एक खुशहाल वैवाहिक जीवन मिल सकता हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से। 
मीन राशि, शास्त्रों के अनुसार बुध के वक्री होने से सबसे ज्यादा लाभ मीन राशि के लोगों को हो सकता हैं। इससे इनके जीवन में शादी की शहनाई बज सकती हैं और इन्हे मनचाहा जीवनसाथी भी मिल सकता हैं। इतना हीं नहीं इनकी कुंडली में सूर्य, चंद्र और गुरु मिल कर वैवाहिक संयोग बना रहा हैं। जिससे इनकी शादी में आने वाली बाधाएं दूर होगी और ये लोग अपने किसी मनचाहे साथी के साथ प्रेम विवाह करने में भी सफल होंगे। इस राशि के कुछ जातक को बुध के वक्री होने से उसकी सगाई हो सकती हैं। अपने वैवाहिक जीवन के लिए भगवान कृष्ण की पूजा करना लाभकारी रहेगा। 

कुंभ राशि, 15 मार्च से बुध के वक्री होने का असर कुंभ राशि के लोगों पर दिख सकता हैं। इससे इनके जीवन में खुशियां आएगी और जो लोग शादी करने के इच्छुक हैं उनकी शादी संपन होगी । इनके लगन भाव में मंगल और शुक्र मिल कर वैवाहिक संयोग बना रहा हैं। जिससे इन्हे घर में शादी की शहनाई बज सकती हैं और ये लोग बहुत जल्द विवाह के पवित्र रिश्तों में बंध सकते हैं। इस राशि के वैसे लोग जिनकी शादी ठीक होने के बाद भी टूट जाती हैं। उनके लिए यह समय सबसे अनुकूल हैं। इनकी शादी ठीक हो सकती हैं और इनके एक खुशहाल वैवाहिक जीवन मिल सकता हैं। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनाएं रखने के लिए कुंभ राशि के लोग शनि देव की आराधना करें। 

मकर राशि, बुध के वक्री होने से मकर राशि के लोगों को वैवाहिक सुख प्राप्त हो सकता हैं और इनके जीवन में शादी की शहनाई बज सकती हैं। अगर आपके लिए रिश्ते आ रहे हैं तो आपकी शादी बहुत जल्द पक्की होगी और आपको एक अच्छा लाइफ पार्टनर भी मिल सकता हैं। इतना हीं नहीं बुध के वक्री होने से आपके लगन भाव में मंगल और सूर्य का प्रभाव बढ़ जायेगा। जिससे आप प्रेम विवाह करने के भी कामयाब होंगे और घर परिवार के लोगों का भी साथ मिलेगा। शादी विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होगी और आपकी कुंडली ग्रह दोष से मुक्त हो जाएगी। खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए मकर राशि के लोग सूर्य देव की पूजा करें। इससे वैवाहिक जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहेगी।

0 comments:

Post a Comment