डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो 15 मार्च का लव लाइफ कुछ राशियों के शुभ तो कुछ के लिए अशुभ साबित हो सकता हैं। क्यों की इस दिन सूर्य कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश कर जायेगा। जिसका प्रभाव सभी राशियों के लव लाइफ पर देखने को मिल सकता हैं। आज इसी संदर्भ में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे 15 मार्च के लव राशिफल के बारे में की इस दिन लव लाइफ को लेकर आपकी राशि क्या कहती हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से।
मेष, सिंह और धनु राशि, अग्नि तत्व की राशि होने के कारण 15 मार्च का लव लाइफ आपके लिए सकारात्मक रहने वाला हैं। इस दिन प्रेमी का आप पर विश्वास बढ़ जायेगा तथा रिश्तों में भी गहराई आएगी। यदि आप अकेले हैं तो इस दिन आपको किसी से प्यार हो सकता हैं और आपके जीवन में प्रेम की दस्तक हो सकती हैं। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ रूठने मनाने का खेल चलता रहेगा और आपके लव लाइफ में मिठास आएगी। इस दिन आप अपनी वाणी से लव पार्टनर का दिल जितने में कामयाब होने। आपके लव लाइफ पर भगवान कृष्ण की कृपा बनी रहेगी।
वृष, कन्या और मकर राशि, पृथ्वी तत्व की राशि होने के कारण 15 मार्च के दिन ग्रहों का संयोग आपके अनुकूल नहीं रहेगा। जिससे शादीशुदा लोगों के लव लाइफ में छोटी छोटी बातों को लेकर अनबन हो सकती हैं। प्रेमी प्रेमिका के जीवन में विश्वास की कमी होने के कारण लव रिलेशन में दरार आ सकती हैं। इस दिन आप लव लाइफ से जुड़ा कोई भी फैसला ना लें तथा जीवनसाथी के साथ बहस ना करें। अगर आप किसी से दिल की बात कहना चाहते हैं तो आपके लिए दोपहर बाद का समय शुभ रहेगा। इस दिन आप अपनी वाणी में मधुरता बनाएं रखें। आपके लव लाइफ के लिए अच्छा रहेगा। वृष, कन्या और मकर राशि के लोगों को इस दिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा करनी चाहिए।
मिथुन, तुला और कुंभ राशि, वायु तत्व की राशि होने के कारण चन्द्रमा का प्रभाव 15 मार्च के दिन आपके अनुकूल रहेगा। जिससे आपको लव लाइफ में सफलता मिलेगी तथा आपका मन भी प्रशन रहेगा। इस दिन पुराने प्रेमी से मुलाकात हो सकती हैं और आप पुरानी यादों में खो सकते हैं। आपका लव पार्टनर इस दिन आपको विवाह के लिए प्रपोज कर सकता हैं। इससे आपके प्रेम संबंधों में गहराई आएगी और आपका रिलेशनशिप और भी मजबूत हो जायेगा। लव लाइफ को लेकर ये दिन सबसे शुभ हैं। आप इसका लाभ उठाएं। आपके लव लाइफ पर भगवान कृष्ण की कृपा बनी रहेगी।
कर्क, वृश्चिक और मीन राशि, जल तत्व की राशि होने के कारण 15 मार्च के दिन सूर्य और चन्द्रमा का प्रभाव इनके लव लाइफ के लिए शुभ रहने वाला हैं। जिसके कारण इस राशि के जातक इस दिन भाग्यशाली साबित हो सकते हैं और इन्हे मनचाहा प्यार मिल सकता हैं। एकतरफा प्रेम करने वाले लोगों के जीवन में भी प्रेम की दस्तक हो सकती हैं। आप इस दिन अपने लव पार्टनर से मिलने जा सकते हैं और उनके साथ लव लाइफ को एन्जॉय कर सकते हैं। यह दिन आपके लिए सरप्राइज भरा रहेगा तथा आपके सपने पूरे होंगे। आपके लव लाइफ पर भगवान कृष्ण की भी कृपा होगी।

0 comments:
Post a Comment