लव राशिफल 18 मार्च: जानें प्रेमी से मिलेगा प्यार या होगी तकरार

डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो राशिफल में शामिल जितनी भी राशियां हैं उन सभी राशियों का एक लव लाइफ होता हैं। जब ग्रहों का संयोग शुभ हो तब प्रेमी से प्यार मिलता हैं और जब ग्रहों का संयोग शुभ ना हो तो लव रिलेशनशिप में तकरार की समस्या जन्म ले लेती हैं। आज इसी संदर्भ में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये जानने की कोशिश करेंगे की 18 मार्च के दिन किन राशियों के लोगों को प्रेमी से प्यार मिल सकता हैं तथा किसके लव लाइफ में तकरार हो सकती हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से। 
मेष, सिंह और धनु राशि, अग्नि तत्व की राशि होने के कारण 18 मार्च के दिन आपको प्रेमी से प्यार मिल सकता हैं। इस दिन ग्रहों का संयोग आपके अनुकूल रहेगा। जिससे आपके लव लाइफ से जुड़े सारे सपने पुरे हो सकते हैं। इस दिन आप प्रेमी के साथ डेट पर जा सकते हैं। आपका साहसिक भावना आपके प्रेमी को बहुत प्रभावित करेगा और इससे आपके दिलों की दूरियाँ मिट जाएगी। साथ हीं साथ लव रिलेशनशिप में भी मजबूती आएगी। आप इस दिन राधा कृष्ण को अपने घर में स्थापित करें। लव लाइफ के लिए शुभ रहेगा। 

वृष, कन्या और मकर राशि, पृथ्वी तत्व की राशि होने के कारण 18 मार्च के दिन ग्रहों का संयोग आपके लिए शुभ हैं। जिससे आपको प्रेमी से प्यार मिल सकता हैं तथा आप उनके साथ खूबसूरत शाम बिता सकते हैं। इस दिन आपको प्रेमी से कोई प्यारा सा उपहार मिल सकता हैं। आपका मधुर स्वभाव इस दिन आपके प्रेमी को आकर्षित करेगा। जिससे आपके बीच नजदीकियां बढ़ जाएगी। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं और इस दिन आप अपने परिवार वाले लोगों से बात कर सकते हैं। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती हैं। आपके लिए शिव जी की आराधना करना शुभ रहेगा।  

मिथुन, तुला और कुंभ राशि, वायु तत्व की राशि होने के कारण 18 मार्च के दिन प्रेमी के साथ भावनात्मक रिश्ते में स्थिरता आएगी तथा प्रेमी से प्यार मिलेगा। इस दिन आप एक दूसरे से मुलाकात कर सकते हैं और एक रोमांटिक लव का आनंद ले सकते हैं। इस दिन प्रेमी प्रेमिका के बीच प्यार बढ़ेगा तथा प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। चन्द्रमा आपके लव भाव में निवास करेगा। जिससे आपका प्रेम संबंध सगाई में बदल सकता हैं तथा लव लाइफ में ख़ुशियों की वर्षा हो सकती हैं। आपके लिए शिव जी की उपासना करना शुभ रहेगा। 

कर्क, वृश्चिक और मीन राशि, जल तत्व की राशि होने के कारण आपका लव लाइफ मिला जुला रहेगा। 18 मार्च के दिन प्रेमी से तकरार हो सकती हैं तथा छोटी सी बात पर झगड़ा हो सकती हैं। इस दिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा तथा लव लाइफ से जुड़ा कोई भी फैसला सोच समझकर लेना होगा। ग्रहों का संयोग आपके अनुकूल नहीं हैं। इसलिए जब आप अपने प्रेमी के साथ हो तो अपना मन शांत रखने की कोशिश करें। दोपहर बाद का समय लव लाइफ के लिए बेहतर होगा। लव लाइफ में खुशियां लाने के लिए भगवान कृष्ण के साथ साथ शिव जी की पूजा करें। 


0 comments:

Post a Comment