डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो 19 मार्च के दिन चन्द्रमा मंगल के साथ मिलकर चंद्र मंगल योग का निर्माण करेगा। जिसका असर इंसान के लव लाइफ पर देखने को मिल सकता हैं। इस असर से कुछ राशि के लोगों को लव पार्टनर से प्यार मिल सकता हैं तो कुछ राशियों के लव लाइफ में अशांति आ सकती हैं। आज इसी संदर्भ में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे की लव पार्टनर को लेकर आपके सितारे क्या कहते हैं। तो आइयें जानते हैं विस्तार से।
मेष, सिंह और धनु राशि, अग्नि तत्व की राशि होने के कारण 19 मार्च के दिन आपकी कुंडली में चंद्र मंगल योग का निर्माण हो रहा हैं। जिससे आपको लव पार्टनर से प्यार मिल सकता हैं। एक खुशहाल रिश्ता बनाने के लिए यह दिन आपके अनुकूल हैं। आपका लव पार्टनर आपको कोई उपहार दे सकता हैं। जिससे आपके प्रेम संबंधों में गहराई आएगी और रिश्ते भी मजबूत होंगे। इस दिन आप अपने वाणी पर संयम रखें तथा अपने लव पार्टनर से कुछ भी ऐसा ना कहें। जिससे आपके रिश्ते में दरार आ सके। इस दिन लाल और गुलाबी रंग आपके लिए लकी रहेगा।
वृष, कन्या और मकर राशि, लव पार्टनर को लेकर आपके सितारे अनुकूल रहेंगे। इस दिन आपको लव पार्टनर की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता हैं। जिससे आपके लव लाइफ में ख़ुशियों की वर्षा हो सकती हैं। यह दिन ख़ुशियों से भरा रहेगा तथा दोपहर बाद आपके प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। रिश्तों में मजबूती लाने के लिए इस दिन आपको सोच समझकर फैसला लेना होगा। अगर आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो दोपहर बाद का समय उत्तम हैं। आपके लिए हरा और नीला रंग शुभ साबित होगा।
मिथुन, तुला और कुंभ राशि, वायु तत्व की राशि होने के कारण लव पार्टनर को लेकर आपके सितारे अनुकूल नहीं हैं। 19 मार्च के दिन लव पार्टनर से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता हैं तथा आपके लव रिलेशनशिप में परेशानी आ सकती हैं। इस दिन आपका कोई क़रीबी साथी आपको बदनाम करने की कोशिश कर सकता हैं। इसलिए आप इस दिन थोड़ा सावधान रहें और अपने लव पार्टनर के दिल को जितने की कोशिश करें। आप अपने पार्टनर के लिए कोई गिफ्ट या उपहार ख़रीद सकते हैं। आपके लिए सफ़ेद और आसमानी रंग लकी साबित होगा।
कर्क, वृश्चिक और मीन राशि, आपका तेज दिमाग इस दिन आपके लव पार्टनर को अपनी ओर आकर्षित कर सकता हैं। चंद्र मंगल योग के असर से आपके लव लाइफ में हंसी मज़ाक का माहौल बना रहेगा। लव पार्टनर के साथ घूमने के लिए यह दिन सबसे उत्तम हैं। इस राशि के कुछ जातक के जीवन में सगाई करने के भी योग बन रहे हैं। प्रेमी प्रेमिका इस दिन खुल कर अपने मन की बात एक दूसरे से कह सकते हैं। आपके रिश्तों में गहराई आएगी और आपके बीच नजदीकियां बढ़ जाएगी। इस दिन पीला और गुलाबी रंग आपके लिए शुभ साबित होगा।

0 comments:
Post a Comment