हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो गर्भावस्था में जब कोई महिला गर्भवती होती हैं तब उसके शरीर में कई तरह की परेशानियां जन्म ले लेती हैं जो महिलाओं के लिए खतरनाक साबित होती हैं। इस परेशानियों की वजह से महिलाएं शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ हो जाती हैं। आज इसी संदर्भ में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे चीजों के कमी के बारे में जिन चीजों की कमी गर्भवती महिला के लिए खतरनाक साबित होता हैं। महिलाओं को इसके बारे में सही जानकारी होनी चाहिए। तो आइये जानते हैं विस्तार से की गर्भावस्था में इन 4 चीजों की कमी होता है खतरनाक, महिलाएं जरूर जानें।
आयोडीन की कमी, गर्भावस्था में महिलाओं के शरीर में आयोडीन की कमी होता बहुत खतरनाक साबित होता हैं। क्यों की आयोडीन की कमी के कारण महिलाओं के शरीर में थायराइड की समस्या उत्पन होने लगती हैं। इससे महिलाओं के गर्भाशय में संकुचन होता हैं और महिलाएं गर्भपात का शिकार हो जाती हैं। इसलिए गर्भावस्था में महिलाओं को अपने थायराइड की जांच करानी चाहिए तथा उन्हें आयोडीन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए।
फोलिक एसिड की कमी, गर्भावस्था में फोलिक एसिड की कमी होना महिलाओं के लिए खतरनाक साबित होता हैं। क्यों की फोलिक एसिड की कमी होने के कारण महिलाओं के गर्भाशय में बच्चे का विकास ठीक तरीकों से नहीं हो पाता हैं और बच्चा शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ रहने लगता हैं। इसलिए गर्भावस्था में महिलाओं को फोलिक एसिड युक्त आहार का सेवन करना चाहिए और डॉक्टर की सलाह लेते रहना चाहिए।
आयरन की कमी, गर्भावस्था में आयरन की कमी होना महिलाओं के लिए खतरनाक साबित होता हैं। आयरन की कमी के कारण महिलाओं के शरीर में सूजन की समस्या जन्म ले लेती हैं और धीरे धीरे महिलाएं एनीमिया की बीमारी से भी ग्रसित हो जाती हैं। जिससे गर्भ में बच्चे का विकास ठीक तरीकों से नहीं हो पाता हैं। इसलिए महिलाओं को गर्भावस्था में आयरन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए और समय समय पर डॉक्टर की सहायता से ब्लड टेस्ट कराते रहना चाहिए।
पानी की कमी, गर्भवती महिला के शरीर में जब पानी की कमी हो जाती हैं तो महिलाएं शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ रहने लगती हैं। उनके शरीर में उल्टी की समस्या जन्म ले लेती हैं और महिलाओं का पाचन तंत्र भी प्रभावित होता हैं जो महिलाओं के लिए खतरनाक माना जाता हैं। इससे गर्भ में बच्चे का विकास ठीक तरीकों से नहीं हो पाता हैं। इसलिए गर्भावस्था में महिलाओं को थोड़ी थोड़ी देर पर पानी का सेवन करते रहना चाहिए ताकि शरीर में पानी की कमी ना हो और महिला के साथ साथ उसके गर्भ में पल रहा बच्चा स्वस्थ और सेहतमंद रह सके।

0 comments:
Post a Comment