हेल्थ डेस्क: आज के समय में सभी लोग अच्छी बॉडी बनाना चाहते हैं। लेकिन सही जानकारी नहीं होने के कारण वो अच्छी बॉडी नहीं बना पाते हैं तथा उनकी शारीरिक स्थिति भी अच्छी नहीं रहती हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे काम के बारे में जिस काम को करने से आप अच्छी बॉडी बना सकते हैं तथा अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की अच्छी बॉडी बनाने के लिए रोजाना करें ये 5 काम।
साइकिल चलाएं, अगर आप अच्छी बॉडी बनाना चाहते हैं तो आपके लिए सबसे पहला और ज़रूरी काम यह हैं की आप प्रतिदिन सुबह सुबह साइकिल चलाएं। इससे आपके शरीर में मौजूद विषैला पदार्थ पसीने के द्वारा बाहर आ जायेगा। साथ ही साथ आपके शरीर की मसल्स में ताकत आएगी और शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर रहेगा। इसलिए आप प्रतिदिन एक घंटा साइकिल जरूर चलाएं।
व्यायाम करें, अच्छी बॉडी के लिए व्यायाम करना बहुत जरूरी हैं। क्यों की व्यायाम करने से शरीर की मांसपेशियों में खिचाव आता हैं। जिससे शरीर में ताकत आती हैं और इंसान का बॉडी ताकतवर बन जाता हैं। साथ ही साथ शरीर में ऊर्जा की भी कोई कमी नहीं होती हैं। इसलिए अगर आप अच्छी बॉडी बनाना चाहते हैं तो ये काम जरूर करें।
प्रोटीन का सेवन करें, प्रोटीन के सेवन से शरीर में एनर्जी आती हैं और इंसान का शरीर स्वस्थ और फ़िट रहता हैं। इसलिए अगर आप अच्छी बॉडी बनाना चाहते हैं तो आप प्रतिदिन प्रोटीन युक्त आहार जैसे अंडा, दाल, ब्रोकली, अखरोट आदि का सेवन कर सकते हैं। इससे आपके शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होगी और शरीर का मसल्स भी मजबूत होगा।
विटामिन डी लें, अच्छी बॉडी बनाने के लिए विटामिन डी लेना बहुत ज़रूरी होता हैं। विटामिन डी के लिए आप सुबह सुबह धूप में टहल सकते हैं तथा विटामिन डी युक्त आहार का सेवन कर सकते हैं। इससे आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर रहेगा तथा शरीर के मसल्स में ताकत आएगी। इसलिए आप अच्छी बॉडी के लिए रोजाना विटामिन डी लें।
कैल्शियम का सेवन करें, शरीर के मसल्स को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम की ज़रूरत सबसे अधिक होती हैं। कैल्शियम के सेवन से शरीर की हड्डियों में भी ताकत आती हैं और इनके विकास में कोई बाधा नहीं आता हैं। इसलिए अगर आप अच्छी बॉडी बनाना चाहते हैं तो आप कैल्शियम युक्त आहार जैसे दूध, सेब, बादाम, अंकुरित अनाज, आदि का सेवन करें। इससे आपका शरीर भी स्वस्थ और फ़िट रहेगा तथा शरीर में पोषक तत्वों की भी कमी नहीं होगी।

0 comments:
Post a Comment