कैल्शियम की कमी से शरीर में होते है ये 5 बदलाव

हेल्थ डेस्क: आज के समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जिसके शरीर में कैल्शियम की कमी होती हैं। लेकिन लोगों को इस कमी के बारे में सही जानकारी नहीं होती हैं। जिसके कारण लोग इस कमी को नज़रअंदाज़ कर देते हैं। जिससे शरीर में कई तरह की परेशानियां जन्म ले लेती हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे उस बदलाव के बारे में जो कैल्शियम की कमी होने पर इंसान के शरीर में होता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की कैल्शियम की कमी से शरीर में होते है ये 5 बदलाव।
जोड़ों में दर्द, जब किसी व्यक्ति के शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाती हैं तो जोड़ों में दर्द की समस्या उत्पन होने लगती हैं। इस दर्द के कारण इंसान को चलने में परेशानी होती हैं और इंसान शारीरिक रूप से कमजोर होने लगता हैं। अगर किसी व्यक्ति के शरीर में ऐसा बदलाव दिखता तो उसे तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए और कैल्शियम युक्त आहार का सेवन करना चाहिए।
हड्डियों में दर्द, जब किसी व्यक्ति के शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाती हैं तब हड्डियों का विकास रूक जाता हैं। जिसके कारण शरीर की हड्डियों में दर्द की समस्या उत्पन हो जाती हैं। इस दर्द के कारण इंसान को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। अगर किसी व्यक्ति के शरीर में ऐसी परेशानी दिखती हैं तो उसे कैल्शियम युक्त आहार का सेवन करना चाहिए और डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
तनाव, कैल्शियम के कमी के कारण दिमाग का न्यूरोट्रांसमीटर कमजोर हो जाता हैं तथा दिमाग में ऑक्सीजन का फ्लो ठीक तरीकों से नहीं होता हैं। जिसके कारण इंसान तनाव की समस्या से ग्रसित हो जाता हैं। इस समस्या के कारण इंसान की मानसिक स्थिति अच्छी नहीं रहती हैं और काम करने में भी मन नहीं लगता हैं। अगर किसी व्यक्ति में ऐसा बदलाव दिखता हैं तो इसका अर्थ हैं की शरीर में कैल्शियम की कमी हो गयी हैं।
थकान, कैल्शियम की कमी होने के कारण इंसान के शरीर में थकान की समस्या जन्म ले लेती हैं। साथ ही साथ इंसान का शरीर अस्वस्थ हो जाता हैं तथा शरीर में कमजोरी आने लगती हैं। अगर किसी व्यक्ति के शरीर में ऐसा बदलाव होता हैं तो उसे कैल्शियम युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। क्यों की शरीर में ऐसा बदलाव कैल्शियम की कमी के कारण होता हैं।
चिड़चिड़ापन, कैल्शियम की कमी के कारण दिमाग का न्यूरो सिस्टम ठीक तरीकों से काम नहीं करता हैं। जिसके कारण इंसान के दिमाग में चिड़चिड़ापन की समस्या जन्म ले लेती है और इंसान धीरे धीरे डिप्रेशन का शिकार हो जाता हैं। शरीर में होने वाला यह बदलाव कैल्शियम की कमी के कारण होता हैं। इसलिए अगर किसी व्यक्ति के शरीर में ऐसा बदलाव होता हैं तो उसे डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए और कैल्शियम युक्त आहार का सेवन करना चाहिए।

0 comments:

Post a Comment