हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो गर्भावस्था के समय महिलाओं को खुद का ख्याल रखना बहुत ज़रूरी होता हैं। क्यों की खुद का ख्याल ना रखने से कई बार महिलाओं को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। जिससे महिलाएं खुद को अस्वस्थ महसूस करती हैं। आज इसी संदर्भ जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे ज़रूरी बातों के बारे में जिन बातों का ख्याल गर्भावस्था के समय सभी गर्भवती महिला को रखनी चाहिए। तो आइये जानते हैं विस्तार से की गर्भावस्था में जरूर रखें इन 5 बातों का ख्याल।
1 .गर्भावस्था के समय गर्भवती महिलाओं को पर्याप्त मात्रा में फोलिक एसिड युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। इससे गर्भ में शिशु का विकास ठीक तरीकों से होता हैं तथा शिशु को बीमारी होने के चांस कम जाते हैं। महिलाओं को इस बात का सदैव ख्याल रखना चाहिए। क्यों की फोलिक एसिड की कमी होने से गर्भ में पल रहा बच्चा बीमार हो जाता हैं और उनका शरीर भी पूरी तरह से विकास नहीं कर पाता हैं। फोलिक एसिड के लिए महिलाएं हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन कर सकती हैं।
2 .गर्भावस्था के समय अगर आप अंडा, चिकन और मछली का सेवन करते हैं तो आप सबसे पहले इसे अच्छी तरह से पका लें तभी इसका सेवन करें। ये आपके शरीर के लिए लाभदायक होगा तथा इससे आपके गर्भ में पल रहे बच्चे को ज़रूरी पोषक तत्वों की प्राप्ति होगी। साथ हीं साथ आपका बच्चा स्वस्थ और सेहतमंद रहेगा। महिलाओं इन बातों का सदैव ख्याल रखें।
3 .गर्भावस्था के समय महिलाएं जंक फ़ूड का सेवन भूलकर भी ना करें तथा इस फ़ूड से सदैव परहेज करें। क्यों की जंक फ़ूड में कई तरह के ऐसे हानिकारक तत्व मौजूद होते हैं जो आपके गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंचाते हैं। साथ हीं साथ महिलाओं का सेहत भी ख़राब हो जाता हैं। इसलिए महिलाओं इन बातों का सदैव ख्याल रखें और जंक फ़ूड से दूर रहें।
4 .गर्भावस्था के समय महिलाओं को भरपूर पानी का सेवन करना चाहिए। महिलाएं थोड़ी थोड़ी देर पर पानी का सेवन करेगी तो इससे शरीर में मौजूद विषैला पदार्थ शरीर से बाहर आ जायेगा। जिससे शरीर में किसी भी प्रकार के संक्रमण होने के चांस कम जाएंगे। साथ हीं साथ महिलाओं के पेट में कब्ज और गैस की समस्या नहीं होगी और पाचन तंत्र भी बेहतर रहेगा। इससे गर्भ में पल रहा बच्चा भी स्वस्थ रहेगा तथा उसके विकास में बाधा नहीं आएगी।
5 .गर्भावस्था के दौरान सभी महिलाओं को अच्छे डॉक्टर से ब्लड टेस्ट, यूरिन टेस्ट और अपने थायराइड का चेकअप कराते रहना चाहिए। ये महिलाओं के लिए सबसे जरूरी माना जाता हैं। महिलाएं इन बातों का सदैव ख्याल रखें और इसे नजरअंदाज ना करें। इस चेकअप से महिला के साथ साथ उसके गर्भ में विकसित हो रहे बच्चे की सही स्थिति के बारे में पता चलता हैं। अगर कोई परेशानी होती हैं तो डॉक्टर की सहायता से वो परेशानी दूर हो जाती हैं। इस चेकअप के द्वारा महिलाएं एक स्वस्थ और सेहतमंद बच्चे को जन्म दे सकती हैं।
0 comments:
Post a Comment